Crime News: दामाद ने कराई थी ससुर की हत्या, 7 नवंबर को गोली मारकर की गई थी हत्या

By Sahab Ram
On: November 11, 2023 1:37 PM
Follow Us:

Crime News : 7 नवंबर को हुये फोटोग्राफर मोहनलाल मर्डर केस में पुलिस ने खुलासा करते हुये दीपक यादव नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक के दामाद ने ही ससुर की हत्या कराई थी। आरोपी दामाद एसएसबी में नौकरी करता है। जिसने अपने गाँव के ही रहने वाले दीपक को पैसे का लालच देकर वारदात को अंजाम दिलाया था।

 

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

बता दें कि 7 नवंबर को शहर के बाईपास स्थित कालूवास फ्लाईओवर के नीचे ढ़ानी सुंदरोज निवासी  40 वर्षीय फोटोग्राफर मोहन का शव मिला था। इस मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पोस्टमार्टम में सामने आया था कि दो गोलियां मारकर मोहनलाल की हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस अपनी जांच करते करते इसरोदा निवासी दीपक यादव तक पहुंची। जिसके बाद दीपक यादव ने हत्या की वारदात का खुलासा कर दिया।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

यहाँ आपको बता दें कि मृतक मोहनलाल की बेटी की शादी राजस्थान के इसरोदा निवासी रामजस के साथ हुई थी। दामाद और ससुर के बीच झगड़ा चल रहा था। इसी झगड़े के चलते दामाद रामजस ने ससुर की हत्या की योजना बनाई थी। रामजस खुद एसएसबी में नौकरी करता है। इसलिए हत्या की वारदात को अंजाम दिलाने के लिए दामाद रामजस ने अपने ही गाँव के दीपक यादव को पैसे का लालच दिया था। जिसके बाद दीपक ने वारदात को अंजाम दिया।

 

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

फिलहाल पुलिस ने आरोपी दीपक को भिवाड़ी से गिरफ्तार किया है। जिसे अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया जाएगा। ताकि सभी सवालों के जवाब के लिए आरोपी से पूछताछ की जा सकें। डीएसपी संजीव बल्हारा ने कहा कि अभी मामले की जांच की जा रही है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now