कांस्टेबल भर्ती का पेपर देने जा रहे दंपति की सड़क दुर्घटना में मौत

By Sahab Ram
On: September 19, 2021 11:06 AM
Follow Us:

कांस्टेबल भर्ती का पेपर देने जा रहे दंपति की सड़क दुर्घटना में मौत

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में दंपती की मौत हो गई है। हादसा बनीपुर चौक पर ट्रक के बाइक को पीछे से टक्कर मारने से हुआ। दोनों मृतक रेवाड़ी रेलवे स्टेशन जा रहे थे। मृतका का कांस्टेबल भर्ती का पेपर था। कसौला थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

रेवाड़ी से लगते राजस्थान के गांव नरवास निवासी 23 साल की सपना अपने पति 24 साल के नवीन और 4 महीने के बेटे के साथ बाइक पर मायके में बावल के गांव लालपुर पहुंची थी। सपना का रविवार को यमुनानगर में हरियाणा पुलिस महिला कांस्टेबल की भर्ती का पेपर था। उन्होंने बेटे को मायके में छोड़ा और पेपर देने निकले। सपना ने हरियाणा पुलिस महिला कांस्टेबल का फार्म भरा था, जिसका एग्जाम सेंटर यमुनानगर आया था। दोनों को शनिवार रात 12 बजे ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन इससे पहले ही हादसा हो गया। नवीन अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था।

शनिवार रात को जब वे यमुनानगर जाने के लिए रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के लिए चले तो दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनीपुर चौक के पास उनकी बाइक को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। रात में हुए इस हादसे की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment