हरियाणा के हिसार में बनेगा देश का पहला कार्गो हब

By Sahab Ram
On: January 28, 2022 8:58 AM
Follow Us:

हरियाणा के हिसार में बनेगा देश का पहला कार्गो हब

हरियाणा सरकार आये दिन नई-नई घोषणाए कर रही है.हरियाणा में कई परियोजनाओ पर काम भी चल रहा है।जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी खुलेंगे। पिछले दिनो हरियाणा के हिसार में एअरपोर्ट बनाने की घोषणा की गयी थी। अब राज्य सरकार जहां युवाओं को हवाई जहाज उड़ाने की ट्रेनिंग देने की योजना पर तेजी से काम कर रही है, वहीं गुरूग्राम में हैलीहब का निर्माण भी राज्य के लिए विकास के बड़े दरवाजे खोलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। देश में पहली बार कार्गो हब का निर्माण करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। हैरानी की बात है कि देश में अभी तक अपने हवाई जहाज को ठीक करने के लिए अपने देश में कार्गो हब का निर्माण ही नहीं किया गया है। परंतु अब हरियाणा ने इस दिशा में पहला और बड़ा कदम उठाया है, जिसके बाद अपने देश में ही हवाई जहाजों को ठीक करने का काम शुरू हो सकेगा।

 

अब हिसार में ठीक होंगे हवाई जहाज

Flipkart Sale: फ्लिपकार्ट पर धमाकेदार सेल! 1 लाख की MacBook 35 हजार रुपये सस्ती, जानिए क्या है ऑफर

हरियाणा प्रदेश के हिसार में 100 से 200 एकड़ जमीन पर जल्द ही इंटीग्रेटिड कार्गो हब का निर्माण किया जा रहा है। कार्गो हब बनने के बाद जहां अपने देश में ही हवाई जहाज ठीक किए जा सकेंगे, वहीं अब दुबई और सिंगापुर जैसे देशों पर भी निर्भरता खत्म हो जाएगी। बता दें कि देश में कार्बो हब ना होने की वजह से फिलहाल हवाई जहाज ठीक करवाने के लिए भारत को दुबई और सिंगापुर का रूख करना पड़ता है।

 

डिप्टी सीएम ने दी जानकारी

राज्य के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने यह जानकारी दिल्ली में मीडिया के समक्ष दी। उन्होंने बताया कि  इंटीग्रेटिड कार्गो हब स्थापित करने को लेकर देश की बड़ी औद्योगिक कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में एविशन से जुड़ी एक बड़ी कंपनी ने सरकार से संपर्क भी किया जिसने 25 एकड़ भूमि पर अपने खर्च एमआरओ (मंटिनेंस, रिपेयर एंड ऑपरेशन ) बनाने की इच्छा जताई है।

Income Tax 2024: Tax taxpayers को IT विभाग ने मैसेज और ईमेल के जरिए किया अलर्ट, जानते हैं क्या है कारण

हरियाणा के हिसार में बनेगा देश का पहला कार्गो हब

हिसार में जहाजों को मरम्मत की सुविधा मिले

उन्होंने कहा कि हिसार में तीन हैंगर बन चुके हैं। उनका प्रयास है कि हिसार एमआरओ (MRO)में विश्व के बड़े जहाजों को मरम्मत की सुविधा मिले, जोकि भारत में नहीं है। फिलहाल भारत के बड़े जहाजों की  मरम्मत के लिए भी सिंगापुर और दुबई जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हिसार में एविशन हब के लिए एयरो डिफेंस हब और मेनुफैक्रिंग हब के लिए प्रस्ताव आ रहे हैं। हिसार में इंटरनेशन लेवल का 10 हजार फीट का रनवे मई 2022 तक पूरा हो जाएगा और यह हरियाणा के लिए ऐतिहासिक कदम होगा। उन्होंने कहा कि हिसार एविशन हब से जोड़ते हुए प्रदेश में इस तरह से सरकार आधारभूत ढांचे का विकास कर रही है कि दिल्ली का कार्गो भी हरियाणा से होते हुए सीधा पोर्ट तक जाए। दिल्ली के चारों ओर गुडग़ांव, सोनीपत और झज्जर में ऐसे केंद्र स्थापित करेंगे जहां से कार्गो क्लयरेंस की सुविधा होगी। इससे प्रदेश का रिवेन्यू तो बढ़ेगा  ही कार्गा-शिपिंग कपंनियों को भी इसका लाभ मिलेगा। इसके बाद देश भर के जहाजों को ठीक करने के लिए हरियाणा भेजा जा सकेगा, यही नहीं बल्कि दुनिया के कई देश भी इसका लाभ उठा सकेंगे। इस व्यवस्था से प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे।

 

PM 16 फरवरी को Rewari AIIMS की रखेंगे आधारशिला, यह रहेगा समय, 9750 करोड़ रुपये की कई परियोजनाएं करेंगे राष्ट्र को समर्पित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment