सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने गांव कुंड में किया अनेक विकास कार्यों का उद्घाटन

By Sahab Ram
On: January 16, 2023 5:59 PM
Follow Us:

जनस्वास्थ्य मंत्री डा.बनवारी लाल ने कहा कि पहले की सरकारों के समय में बावल क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ा हुआ क्षेत्र माना जाता था लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राज में बावल क्षेत्र में विकास का पहिया तेज गति से घूम रहा है और बावल क्षेत्र में अनेक विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चहुंमुखी विकास को लेकर स्वच्छता, कृषि एवं किसान कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई के साथ आवागमन के संसाधनों के माध्यम से विकास कार्यों को गति प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सीएम मनोहर लाल प्रदेश के विकास व गरीब कल्याण की योजनाओं को और गति देने का कार्य करेंगे।

गांव के सभी घरों में उपलब्ध कराया जा रहा 70 लीटर पानी प्रति व्यक्ति प्रतिदिन : जनस्वास्थ्य मंत्री
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने कहा कि गांव कुंड व मनेठी की ढाणी में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा पीने के पानी के लिए बुस्टिंग स्टेशन का निर्माण पानी का स्वच्छ करने के लिए तथा 100 मीमी व 150 मीमी आईडीडीआई पाइप लगाने व शिकायत निवारण कार्यालय के निर्माण पर 233.98 लाख रुपए की लागत आई है।

हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा — मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि गांव के सभी घरों में 70 लीटर पानी प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की दर से हर घर नल से जल योजना के तहत उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार यह वर्ष अंत्योदय आरोग्य वर्ष में रूप में मना रही है और सरकार का अंत्योदय परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान सुनिश्चित करना सरकार का लक्ष्य है।

*वंदे मातरम 150 साल की देशभक्ति और बलिदान की विरासत है- मुख्यमंत्री*

 

हरियाणा विधानसभा में पेश हरियाणा नगर निकाय विधेयक, 2025 में नगर निगम  मेयर पद के उपचुनाव हेतु किया गया प्रावधान

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now