बुधवार को जिला के विद्यालयों में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित हुई स्पर्धाएं

By Sahab Ram
On: April 13, 2022 10:30 AM
Follow Us:

डीसी यशेंद्र सिंह ने जिले के सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि रेवाड़ी जिला वीर योद्धाओं की भूमि है और ऐसे वीर योद्धाओं को स्मरण करते हुए आगामी 15 अगस्त 2023 तक आजादी अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना हैं, ऐसे में हर स्तर पर आजादी अमृत महोत्सव थीम के साथ सभी अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

उन्होंने बताया कि जिला में विभागीय स्तर पर 75 कार्यक्रमों का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्यक्रम की योजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है ताकि जिला की जनता को स्वतंत्रता संग्राम में जिला के योगदान बारे विस्तार से जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि युवा पीढ़ी को आजादी से पूर्व और आजादी के बाद भारत में हुए विकास की झलक से अवगत कराना ही महोत्सव का मूल उद्देश्य है। वहीं हरियाणा सरकार के विकासात्मक स्वरूप को भी महोत्सव के तहत शामिल किया गया है।
​​​​रेवाड़ी जिला के गांव सहारनवास में आजादी अमृत महोत्सव के तहत आयोजित हुई प्रश्रोतरी प्रतियोगिता।

रेवाड़ी जिला के विद्यालयों में हुई स्पर्धाएं : डीईओ

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

डीईओ नसीब सिंह ने बताया कि डीसी यशेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में बुधवार को आजादी अमृत महोत्सव थीम के तहत जिला के शिक्षण संस्थाओं में गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निर्धारित शेड्यूल अनुसार बैसाखी व जलियांवाला बाग घटना के मद्देनजर  निंबध लेखन, पेंटिंग, भाषण व वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। राजकीय विद्यालयों में आयोजित हुई स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और कागजों पर अपने विचारों की अभिव्यक्ति प्रभावी रूप से दी गई।
 

शिक्षण संस्थान में ये रहेगा शेड्यूल :

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

डीईओ ने बताया कि आजादी अमृत महोत्सव के तहत शिक्षण संस्थाओं में 16 अप्रैल को क्विज प्रतियोगिता, 17 अप्रैल को वर्ल्ड होमोफिलिया दिवस पर निंबध लेखन व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, 18 अप्रैल को वर्ल्ड हैरीटेज दिवस पर स्लोगन व पोस्टर मेकिंग, 21 अप्रैल को नेशनल सिविल सर्विस दिवस पर निंबध लेखन, 22 अप्रैल को वर्ल्ड अर्थ दिवस पर स्लोगन व पोस्टर मेकिंग, 23 अप्रैल को वर्ल्ड बुक एंड कॉपीराईट डे पर स्लोगन व पोस्टर मेकिंग, 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर स्लोगन व पोस्टर मेकिंग, 25 अप्रैल को वर्ल्ड मलेरिया डे पर स्लोगन व पोस्टर मेकिंग, 26 अप्रैल को वर्ल्ड इंटैक्चुअल प्रोपर्टी डे पर निंबध लेखन व वादविवाद, 28 अप्रैल को वर्ल्ड सेफ्टी एण्ड हैल्थ व वर्ल्ड वेटरनिटी दिवस पर निंबध लेखन व वाद विवाद, 30 अप्रैल को क्विज प्रतियोगिता का शेड्यूल निर्धारित किया गया है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment