रेवाड़ी : नौकरी न देने पर कम्पनी कर्मचारी पर चाकू से हमला

By Sahab Ram
On: September 13, 2021 1:45 PM
Follow Us:

रेवाड़ी : नौकरी न देने पर कम्पनी कर्मचारी पर चाकू से हमला

रेवाड़ी जिले में घर के बाहर टहल रहे एक कंपनी कर्मचारी पर उसके ही गांव के एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह घायल हुए कंपनी कर्मचारी को पहले रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर और फिर उसके बाद रोहतक PGI रेफर किया गया है। बावल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

मिली जानकारी के अनुसार, बावल के गांव नांगल तेजू निवासी नितेश कुमार बावल में ही एलटीएल कंपनी में बतौर ऑपरेटर कार्यरत है। रविवार की रात वह खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसी के गांव का रहने वाला राहुल आया और कहने लगा कि उसे भी अपनी कंपनी में जॉब दिला दे।

नितेश ने कहा कि अभी कंपनी में कोई वैकेंसी नहीं है। जैसे ही निकलेगी वह कंपनी में लगाने की कोशिश करेगा। इतनी बात होते ही आरोपी राहुल ने जेब से चाकू निकाला और सीधे पेट में घोंप दिया। आरोपी यहीं नहीं रूका। उसने नितेश की पीठ में भी चाकू से कई वार किए। उसके बाद नितेश चींखते हुए लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गया।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

चींखने की आवाज सुनकर नितेश के पिता कृष्ण कुमार दौड़े आए, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। नितेश को तुरंत रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। सोमवार दोपहर उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। इधर बावल थाना पुलिस ने नितेश के बयान दर्ज करके आरोपी राहुल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

 

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment