सेवाएं व योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर दे लाभ: उपायुक्त

By Sahab Ram
On: July 29, 2021 2:10 PM
Follow Us:

सेवाएं व योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर दे लाभ: उपायुक्त

रेवाड़ी: उपायुक्त यशेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में वीरवार को जिला सचिवालय सभागार में सीएम विण्डो, सरल पोर्टल व परिवार पहचान पत्र बारे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई।
उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने सीएम विंडो पर चल रही लम्बित शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों का निपटारा संबंधित अधिकारी निर्धारित समय अवधि में करें। सीएम विंडो से संबंधित शिकायतों बारे किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

उन्होंने बैठक में विभागों की लंबित शिकायतों का अवलोकन करते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अलग-अलग विभागों के अधिकारियों से सीएम विंडो से प्राप्त शिकायतों और उसके समाधान के लिए विभागों द्वारा अब तक की गई कार्रवाई के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन विभागों से संबंधित सीएम विंडो पर शिकायतें लंबे समय से लंबित हैं वे तुरंत समाधान करें। डीसी ने कहा कि जिन शिकायतों की जांच लंम्बित है, जांच अधिकारी जल्द ही उनकी जांच कर रिपोर्ट सौपें ताकि इनका समाधान हो सकें।

  डीसी ने सरल पोर्टल की समीक्षा करते हुए कहा कि सरल पोर्टल पर राईट-टू-सर्विस देने में रेवाड़ी में अच्छा कार्य किया जा रहा है, लेकिन कुछ विभागों की लम्बित शिकायतों के कारण जिले का स्कोर कम दिखाई पड़ता है, इसलिए लम्बित शिकायतों का तुरंत निपटारा करें। उन्होंने कहा कि सेवाएं व योजनाओं का लाभ देने के लिए पहले की तरह निरंतर प्रयास जारी रखें। डीसी ने कहा कि सरकार के प्रयासों से सरल केन्द्र के माध्यम से एक ही छत के नीचे आमजनता को विभिन्न विभागों की योजनाओं व सेवाओं का लाभ ऑनलाइन मुहैया करवाया जा रहा है। सभी कर्मचारी सेवा अधिकार कानून अधिनियम को ध्यान में रखते हुए निर्धारित समय अवधि में कार्य पूरा करें।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

डीसी ने परिवार पहचान पत्र की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में पहले की तुलना में अब कार्य में तेजी आई है, लेकिन कार्य को और तेजी से पूरा किया जाए।
इस अवसर पर एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, सीटीएम रोहित कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल, जिला कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, स्वास्थ्य, कृषि, बागवानी, कार्यकारी अभियंता सिंचाई, लोक निर्माण, जनस्वास्थ्य, डीएचवीबीएन  विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment