Antyodaya Utthan Mela: चौथे चरण के मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान मेलों का शुभारंभ 3 मई से

By Sahab Ram
On: April 28, 2023 4:41 PM
Follow Us:

Antyodaya Utthan Mela: हरियाणा सरकार अंत्योदय उत्थान एवं कल्याण के लिए कृतसंकल्प है। परिवार पहचान पत्र के तहत चिन्हित 1.80 लाख रुपये की वार्षिक आय से कम वाले परिवारों को स्वावलंबी व रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार की ओर से मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान योजना चलाई जा रही है।

3 मई से 17 मई तक लगेंगे अंत्योदय उत्थान मेले

सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से अंत्योदय का सपना साकार हो रहा है। योजना के तहत डीसी मोहम्मद इमरान रजा के मार्गदर्शन में जिला रेवाड़ी के प्रत्येक खंड में 3 मई से 17 मई तक चौथे चरण के अंत्योदय उत्थान मेलों का आयोजन किया जाएगा।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना: युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर, 8 मई तक करें आवेदन

एडीसी एवं मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान योजना (Antyodaya Utthan Mela) के ओवरऑल इंचार्ज स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान मेलों के चौथे चरण के आयोजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सजग है। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना गरीब परिवारों की आर्थिक उत्थान करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है।

प्री मेला काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी निष्ठा व लग्न से करते हुए अधिक से अधिक अंत्योदय परिवारों को अंत्योदय उत्थान मेलों (Antyodaya Utthan Mela) का लाभ देना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के चौथे चरण के तहत आयोजित होने वाले अंत्योदय उत्थान मेलों को लेकर जिला के सभी खंडों में प्री मेला काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।

नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान: किसानों को अब व्हाट्सएप पर मिलेगा क्यूआर कोड आधारित जे—फॉर्म

चौथे चरण के तहत 3 मई को जाटूसाना खंड में लगेगा अंत्योदय उत्थान मेला : पाटिल

एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान योजना (Antyodaya Utthan Mela) के तहत 3 मई को जाटूसाना खंड से चौथे चरण के मेलों का आगाज होगा। इसके उपरांत 4 व 5 मई को खंड खोल, 8 मई को नगर पालिका बावल व खंड बावल, 9, 10 व 11 मई को खंड नाहड़, 12 मई को खंड रेवाड़ी, 15 मई को नगर परिषद रेवाड़ी, 16 मई को डहीना खंड तथा 17 मई को खंड धारूहेड़ा व नगर पालिका धारूहेड़ा में अंत्योदय उत्थान मेलों का आयोजन किया जाएगा।

ये होंगे मेलों के नोडल ऑफिसर :

एडीसी ने बताया कि अंत्योदय उत्थान मेलों (Antyodaya Utthan Mela) के आयोजन की मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करते हुए उल्लेखनीय कदम उठाए गए हैं। बावल खंड के लिए एसडीएम बावल संजीव कुमार, खोल व डहीना खंड के लिए डीआरओ राकेश कुमार, रेवाड़ी खंड व नप के लिए एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, जाटूसाना व नाहड़ खंड के लिए एसडीएम कोसली जयप्रकाश तथा धारूहेड़ा खंड व नगर पालिका के लिए डीडीपीओ एचपी बंसल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हरियाणा में 91 एसटीपी कार्यरत: मुख्यमंत्री

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना: युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर, 8 मई तक करें आवेदन

नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान: किसानों को अब व्हाट्सएप पर मिलेगा क्यूआर कोड आधारित जे—फॉर्म

यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हरियाणा में 91 एसटीपी कार्यरत: मुख्यमंत्री

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा