खोल थाना में डीएसपी की मौजूदगी में हुई सीएलजी कमेटी की मीटिंग, बाहरी लोगों की दें सूचना

By Sahab Ram
On: May 7, 2022 12:25 PM
Follow Us:

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने क्षेत्र में कायम विभिन्न समस्याओं को डीएसपी के समक्ष रखा। साथ ही कहा कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में बाहरी लोग आए हुए हैं ऐसे में उनका वैरीफिकेशन बेहद जरूरी है ताकि किसी भी तरह की घटना होने की स्थिति में उन्हें ट्रेस आउट किया जाए। इस पर डीएसपी ने कहा कि सदस्यों के साथ आम लोगों को चाहिए कि क्षेत्र में संदिग्ध अथवा अन्य गतिविधियों में लिप्त कोई व्यक्ति नजर आए तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दें।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

उन्होंने कहा कि बाहर के क्षेत्र से सामान बेचने के बहाने कोई भी अपराधी रेकी के लिए आ सकता है, इसलिए ऐसे लोगों से सावधान रहने के साथ जो कोई उन्हें मकान किराए पर देते हैं वह पूरी वैरीफिकेशन अवश्य कराएं। डीएसपी ने कहा कि गांवों में रात के समय ठीकरी पहरा भी सुनिश्चित करें और पुलिस का भी प्रयास है कि गश्त के दौरान हर गांव में पहुंचे। गांव के लोगों के सहयोग से भी इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि समिति के सदस्यों की तरफ से दिए गए सुझावों पर अमल करते हुए इसके अनुरूप काम किया जाएगा। 

 

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

 

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment