एक जुलाई से सैनिक स्कूल के नए भवन में लगे कक्षाएं,डीसी ने दिए निर्देश

By Sahab Ram
On: February 23, 2022 11:50 AM
Follow Us:

एक जुलाई से सैनिक स्कूल के नए भवन में लगे कक्षाएं,डीसी ने दिए निर्देश

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बुधवार को रेवाड़ी के गांव पाली-गोठड़ा में निर्माणाधीन सैनिक स्कूल भवन का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सैनिक स्कूल निर्माण कार्य में तेजी लाने और जो भी कार्य बचे हुए हैं उन्हें जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश देते हुए कहा कि आगामी एक जुलाई से सैनिक स्कूल के नए भवन में विद्यार्थियों की कक्षाएं लगानी सुनिश्चित की जाए ताकि विद्यार्थियों को कोई परेशानी न आए।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

डीसी ने कहा कि संबंधित अधिकारी सैनिक भवन के निर्माण से संबंधित जो भी कार्य लंबित हैं उन्हें समय रहते पूरा कराना सुनिश्ति करें ताकि एक जुलाई से हर हाल में विद्यार्थियों की कक्षाएं सैनिक स्कूल के नए भवन में लग सकें। उन्होंने नए सैनिक स्कूल के लेआउट का भी अवलोकन किया। उन्होंने लोकनिर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि निर्माण का जो भी कार्य शेष है उसे जल्द से जल्द पूरा करवाएं।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

एक जुलाई से सैनिक स्कूल के नए भवन में लगे कक्षाएं,डीसी ने दिए निर्देश

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सैनिक स्कूल के भवन में बिजली से संबंधित जो भी कार्य पेंडिंग हैं उन्हें समय रहते पूरा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सैनिक स्कूल में पानी व सीवरेज उपलब्ध करवाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता को तेजी से कार्य पूरा करवाने के निर्देश दिए।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment