बीपीएल परिवार के बच्चों को मिलेगी मुफ्त कंप्यूटर ट्रेनिंग

By Sahab Ram
On: February 16, 2022 12:04 PM
Follow Us:

बीपीएल परिवार के बच्चों को मिलेगी मुफ्त कंप्यूटर ट्रेनिंग

बीपीएल परिवारों के बच्चों को अब इंडियन रेडक्रास सोसायटी हरियाणा शाखा चंडीगढ़ द्वारा संचालित रेडक्रास इंस्टीच्यूट आफ टेक्रालाजी (आरसीआईटी) में मुफ्त कंप्यूटर सिखने का मौका दिया जा रहा है. आरसीआईटी (RCIT) ने गरीब बच्चों को कंप्यूटर सिखाने (Computer course) के लिए इंडियन रेडक्रास सोसायटी हरियाणा शाखा चंडीगढ़ से बीपीएल विद्यार्थियों को 3 महीने की मुफ्त कंप्यूटर कोर्स के लिए पत्र लिखा था. अब इस मांग पत्र पर सोसायटी के मुख्यालय ने सहमति की मोहर लगा दी है. अब आरसीआईटी (RCIT) के सेंटर में कोई भी बी.पी.एल. परिवार का सदस्य 3 महीने के फ्री कंप्यूटर कोर्स के लिए आवेदन कर सकता है।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

किसको मिलेगा फायदा

बी.पी.एल. परिवार के जो भी सदस्य इस योजना का लाभ लेना चाहता है उसकी उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए.वह इस कंप्यूटर कोर्स के लिए 25 फरवरी तक अपने नजदीकी आरसीआईटी (RCIT) सेंटर में आवेदन कर सकता है. चंडीगढ़ से टीम की निगरानी में आनलाइन एग्जाम में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी को इंडियन रेडक्रास सोसायटी हरियाणा शाखा चंडीगढ़ द्वारा हस्ताक्षरित सर्टिफिकेट या डिप्लोमा दिया जा रहा है।

बीपीएल परिवार के बच्चों को मिलेगी मुफ्त कंप्यूटर ट्रेनिंग

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

RCIT के 12 जिलों में सेंटर

इस समय हरियाणा में आरसीआईटी के 12 जिलों में 48 से ज्यादा सैंटर चल रहे हैं। इन सैंटरों में 3 महीने, 6 महीने और एक साल का कंप्यूटर कोर्स करवाया जा रहा है। इंडियन रेडक्रास सोसायटी द्वारा पूरे प्रदेश में रेडक्रास के अधीन चलने वाले कंप्यूटर सेंटरों में कोर्स करने वाले बच्चों के लिए 700 रूपए महीना फीस निर्धारित की गई है। इसके अलावा 400 रूपए एडमिशन फीस रखी गई है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment