राजस्थान का दूषित पानी धारूहेड़ा के लिए बना नासूर, विधायक पानी में उतरें , लोगों ने हाइवे जाम किया , मुख्यमंत्री ने क्या कहा वो भी देखें

By Sahab Ram
On: August 2, 2021 11:56 AM
Follow Us:

राजस्थान का दूषित पानी धारूहेड़ा के लिए बना नासूर, विधायक पानी में उतरें , लोगों ने हाइवे जाम किया , मुख्यमंत्री ने क्या कहा वो भी देखें

राजस्थान से बारिश के पानी के साथ हरियाणा में आने वाले कैमिकल युक्त की समस्या स्थानीय लोगों के लिए नासूर बनी हुई है. यही वजह है की परेशान लोगों ने आज दिल्ली जयपुर नेशनल हाइवे नम्बर 48 जाम कर दिया और समस्या के समाधान की मांग की. रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव भी आज जलभराव की स्थिति का जायजा लेने धारूहेड़ा पहुँचे थे. और जाम के दौरान विधायक भी वहां मौजूद रहे. जिन्होंने पानी निकासी के उचित प्रबंध ना होने के चलते मनोहर सरकार पर निशाना साधा.  और लोगों से रोड़ जाम ना करने की अपील की .

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

आपको बता दें कि राजस्थान से सटे हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा कस्बे के लिए राजस्थान के भिवाड़ी ओद्योगिक क्षेत्र से बारिश के पानी के साथ आने वाले कैमिकल युक्त पानी की समस्या लोगों को वर्षो से सता रही है. यहाँ हालात ऐसे है कि धारूहेड़ा सेक्टर छह में घुटनों तक पानी जमा होता जाता है और लोगों के घरों में पानी घूस गया है. स्थानीय लोग लम्बे समय से शासन – प्रशासन से गुहार लगा रहे है कि किस तरह उन्हें इस आफत से मुक्ति दिलायें . लेकिन मामला राजस्थान के साथ जुड़ा हुआ है. इसलिए अबतक कुछ हुआ नहीं है.  रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव आज लोगों की परेशानी जानने के लिए धारूहेड़ा पहुँचे. जहाँ उन्होंने खुद पानी में चलकर समस्या जानी और समस्या के समाधान की सरकार से मांग की.

इस दौरान स्थानीय लोग विधायक के साथ हाइवे पर पहुँच गए, जहाँ जहाँ विधायक के मना करते -करते महिलायों ने दिल्ली जयपुर नेशनल हाइवे नम्बर 48 जाम कर दिया . करीबन बीस मिनट तक हाइवे को लोगों ने जाम रखा जिसके बाद बारिश होने और पुलिस और तहसीलदार के मौके पर पहुँचने पर हाइवे को चालू कराया गया . स्थानीय लोगों ने कहा कि यहाँ नरकीय जीवन जीने को वो मजबूर है . और तीन दिनों से तो पानी बराबर जमा है . जिसकी निकासी तक नहीं हो रही है . और अपने घरों को छोड़कर वो कहीं जा नहीं सकते है .

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

यहाँ आपको ये भी बता दें कि ये समस्या वर्षो पुरानी है , एक हफ्ते पहले इसी समस्या के चलते लोगों ने धारूहेड़ा-भिवाड़ी बोर्डर को भी जाम कर दिया था . और तीन दिन पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल जब रेवाड़ी आयें थे, तब उन्होंने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एनजीटी ने राजस्थान प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड को 154 करोड़ रूपए दिए है. ताकि राजस्थान पानी हरियाणा में ना छोड़कर वहीं एसटीपी प्लांट लगाकर ट्रीट करें . लेकिन अभीतक राजस्थान की तरफ से कोई प्रबंध नहीं किये गए है . जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है.  

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment