Rewari News: अश्लील वीडियो बनाकर फर्जी पुलिसकर्मी और यू-ट्यूबकर्मी बनकर करीब 17 लाख की ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: June 11, 2023 1:31 PM
Follow Us:

Rewari News: जांचकर्ता ने बताया कि धर्मसिंह पुत्र फूलसिंह निवासी गुरुग्राम हाल धारूहेड़ा ने अपनी शिकायत में बताया कि 17 मई को उनके पास दोपहर के समय व्हाट्सएप पर एक वीडियो कॉल आई थी। उन्होंने यह कॉल रिसीव की तो एक युवती अर्धनग्न हालत में थी और उनसे बातचीत करने लगी।

इसी दौरान शातिर ने उनकी स्क्रीन रिकार्डर के जरिए वीडियो बना ली। इसके पांच दिन बाद उनके पास एक अन्य नंबर से कॉल आया जिसमें फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच से होना बताते हुए कहा कि आपकी एक अश्लील वीडियो यू-ट्यूब पर चल रही है इसलिए तुरंत डिलीट कराओ अन्यथा न्यूज चैनल पर चल जाएगी। इसके बाद शातिर ने किसी यू-ट्यूब के अधिकारी का नाम बताते हुए उसका मोबाइल नंबर दे दिया।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

उन्होंने जब इस मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो शातिर ने खुद को यू-ट्यूब का अधिकारी बताते हुए कहा कि वीडियो कटवाने के लिए खाते में तुरंत 50 हजार रुपए ट्रांसफर करो। इस पर उन्होंने बताए गए नंबर से यह राशि ट्रांसफर कर दी। इसके बाद फिर दूसरे शातिर का फोन आया और उसने खुद को क्राइम ब्रांच में बताते हुए कहा कि अभी भी उनकी वीडियो चल रही है इसलिए दूसरे बड़े अधिकारी से संपर्क करें।

इस प्रकार शातिरों ने उनसे वीडियो हटवाने के नाम पर पैसे ट्रांसफर कराते रहे। इस प्रकार शातिरों ने उनसे खाता में 16 लाख 95 हजार रुपए डलवा लिए। जिस पर थाना साईबर क्राईम रेवाड़ी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

 

 

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now