रेवाड़ी में दो महिलाओं के साथ अलग –अलग जगहों पर चैन स्नैंचिंग, दोनों वारदातों में बदमाशों का हुलिया एक जैसा

By Sahab Ram
On: September 8, 2021 12:55 PM
Follow Us:

रेवाड़ी में दो महिलाओं के साथ अलग –अलग जगहों पर चैन स्नैंचिंग, दोनों वारदातों में बदमाशों का हुलिया एक जैसा

रेवाड़ी में हर दिन महिलाओं के साथ स्नैचिंग की वारदातें हो रही हैं। मंगलवार को भी बदमाशों ने कुछ घंटे के अंतराल पर शक्ति नगर व बस स्टैंड के पास दो महिलाओं के गले से सोने की चेन तोड़ ली। दोनों ही वारदातों में बदमाशों के एक ही तरह का हुलिया होने की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर की रहने वाले राजेश्वर तिवाड़ी ने बताया कि वह फिलहाल रेवाड़ी के सेक्टर-3 में रहते हैं। मंगलवार को वह अपनी पत्नी के साथ बस स्टैंड के पास एक हार्डवेयर की दुकान पर सामान खरीदने के लिए गए थे। राजेश्वर दुकान के अंदर सामान लेने चले गए, जबकि पत्नी अर्चना तिवाड़ी बाहर स्कूटी के पास खड़ी थी।

तभी एक बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने अचानक अर्चना के गले से सोने की चेन तोड़ ली। अर्चना के अनुसार, बाइक चला रहे शख्स ने हेलमेट पहना हुआ था, जबकि पीछे बैठे शख्स ने काले रंग की शर्ट पहनी हुई थी। दोनों बदमाश गलत साइड से आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। महिला ने शोर भी मचाया, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

वहीं दूसरी तरफ शहर के शक्ति नगर में अमृता देवी अपने बेटे को लेकर आने के लिए घर से पैदल निकली थी। अमृता देवी ने शक्ति नगर क्रॉस भी नहीं किया था कि पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। अमृता देवी के अनुसार, बाइक चलाने वाले बदमाश ने हेलमेट पहना हुआ था, जबकि पीछे बैठे शख्स ने काले रंग की शर्ट पहनी हुई थी। अमृता की शिकायत पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

 

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment