हरियाणा के 17 जिलो मे होगी CET ग्रूप डी की परीक्षा, अभ्यर्थियों के लिए नि:शुल्क परिवहन सुविधा रहेगी उपलब्ध

By Sahab Ram
On: October 19, 2023 5:56 PM
Follow Us:

CET: हरियाणा के परिवहन मंत्री मूल चन्द शर्मा ने कहा कि 21 व 22 अक्तूबर,2023 को होने वाले कॉमन पात्रता परीक्षा (सीईटी) ग्रूप डी की परीक्षा हेतू अभ्यर्थियों को मुफ्त बस सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही, महिला अभ्यर्थियों के साथ सहायक के तौर पर एक पारिवारिक सदस्य को भी नि:शुल्क परिवहन सुविधा प्रदान की जाएगी।

परिवहन मंत्री ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को उनके संबंधित परीक्षा केन्द्र के जिला स्तर या उपमंडल स्तर के नजदीकी बस स्टैण्ड पर प्रातः के सत्र में 7.30 बजे तक पहुंचना होगा व सायं के सत्र में 12 बजे तक तथा अभ्यर्थियों को परीक्षा समाप्ति के उपरांत (11.45 व 16.45 के बाद) वापिस लेकर आना होगा।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी बस अड्डों व उपकेन्द्रों पर क्रमशः 5 व 2 बसें आरक्षित रखेंगे ताकि यदि कोई बस खराब हो जाती है तो तुरंत बस उपलब्ध करवाई जा सके।

उन्होंने बताया कि सीईटी ग्रूप डी की परीक्षा का आयोजन चण्डीगढ व प्रदेश के 17 जिलों के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों व शिक्षण संस्थानों में 21 व 22 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से 11.45 बजे तक व 3.00 बजे से 4.45 बजे तक करवाया जाएगा जिसमें क्रमशः प्रतिदिन 687575 व 687576 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अभ्यर्थियों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए सभी बस स्टैण्डस व उप-केन्द्रों पर एक-एक हैल्प डैस्क लगाया गया है, जिस पर कोई भी अभ्यार्थी जा कर सूचना प्राप्त कर सकता है।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

 

 

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now