
रेवाड़ी के धारूहेड़ा कस्बे में एक युवक की गोलियां मारकार हत्या कर दी गई . वारदात के बाद हमलवार मौके से फरार हो गए. पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिस फुटेज को कब्जे में लेकर और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी की कोशिस में लगी है.
जानकारी के मुताबिक़ मृतक कंवल सिंह सेक्टर चार धारूहेड़ा का रहने वाला था और शनिवार रात को अपने घर के पास ही दोस्तों के साथ बैठा हुआ था. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि पहले पांच लोग ग्रुप में बैठे थे , जिसमें दो लोग थोड़ी देर पहले उठकर चले गए और फिर पिछले दो लोग आये ..जिन्होंने एक –बाद एक कई फायर कंवर सिंह पर किये . कंवर सिंह गोली लगने के बाद वहां से भागा भी लेकिन हमलवार उसके पीछे भागते हुए गोली मारते रहें.
जिसके बाद हमलवार मौके से फरार हो गए . और मौके पर लोगों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ …उसकी मौत हो गई.. पुलिस की शुरूआती जाँच में सामने आया है कि मृतक पर भी मारपीट जैसे मामले दर्ज थे , और वो शराब बेचने का काम किया करता था. पुलिस को अंदेसा है कि वारदात के पिछले शराब बेचने को लेकर विवाद ही हो सकता है. लेकिन फिर भी पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ करके अपनी जाँच आगे बढ़ा रही है .





