CBSE बोर्ड ने 2021-22 शैक्षणिक सत्र में किए कई बदलाव

By Sahab Ram
On: October 4, 2021 1:08 PM
Follow Us:

CBSE बोर्ड ने 2021-22 शैक्षणिक सत्र में किए कई बदलाव

CBSE board ने कोरोना  महामारी को ध्यान में रखकर 2021-22 शैक्षणिक सत्र में कई बदलाव किए हैं। हाल ही में बोर्ड द्वारा एक और बदलाव की घोषणा की गई। इस घोषणा के मुताबिक कक्षा 10वीं और 12वीं के इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल को दो भागों में आयोजित किया जाएगा। यानी टर्म-1 के लिए इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल परीक्षा अलग, वहीं टर्म-2 के लिए अलग आयोजित की जाएगी।

थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

इस वर्ष टर्म-1 के लिए 10 अंक और टर्म- 2 के लिए 10 अंक की परीक्षा होगी। वहीं बारहवीं कक्षा में थ्योरी 70 अंक और प्रैक्टिकल परीक्षा 30 अंक की होती है। इसलिए प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट को 15-15 अंकों में टर्म-1 और टर्म-2 में बांटा जाएगा।

वेबसाइट पर टर्म और चैप्टर वाइज शेड्यूल जारी

बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर टर्म और चैप्टर वाइज शेड्यूल जारी कर दिया है। अभ्यर्थी टर्म वाइज सिलेबस देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज बताते हैं कि सैद्धांतिक परीक्षा की तरह प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट का भी शेड्यूल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। साथ में प्रैक्टिकल की मार्किंग स्कीम सभी सीबीएसई विद्यालयों को भेज दी गई है।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

कंपार्टमेंट परीक्षा के आवेदन प्रक्रिया शुरू

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए पुनर्मूल्यांकन कार्यक्रम जारी किया है। सीबीएसई कक्षा 12वीं के अंकों का सत्यापन आज से शुरू होगा। उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर (रात 11.59 बजे) तक अंकों के सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम 30 सितंबर को घोषित किया गया था। सुधार परीक्षा 25 अगस्त से 15 सितंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी। उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर शेड्यूल की जांच कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment