अवैध शराब बेचने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: October 1, 2021 12:11 PM
Follow Us:

अवैध शराब बेचने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

थाना सेक्टर 6 धारूहेड़ा पुलिस ने अवैध शराब बेचने के मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से कुल 32 बोतल अवैध शराब बरामद की है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान यूपी के जिला बदायूं के दातागन्ज निवासी गजेन्द्र के रूप में हुई है।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

जांचकर्ता ने बतलाया कि पुलिस को गस्त के दौरान सुचना मिली थी कि NH-8 हाईवे पर हिरो कम्पनी के पास बने होटल के साईड मे एक लड़का अवैध शराब बेच रहा है। मिली सुचना के आधार पर पुलिस बताई गई जगह पर पहुंची तो एक शख्स अवैध शराब बेच रहा था। पुलिस ने उस शख्स को काबू करके उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गजेन्द्र निवासी दातागन्ज जिला बदायु युपी बतलाया। जब पुलिस ने होटल की साईड मे रखे प्लास्टिक के कट्टे को खोलकर चैक किया तो उसमें कुल 32 बोतल अवैध शराब बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना 6 धारूहेड़ा में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment