19 माह बाद रेवाड़ी के क्लर्क सहित 13 लोगो पर केस दर्ज

By Sahab Ram
On: September 17, 2021 6:20 AM
Follow Us:

19 माह बाद रेवाड़ी के क्लर्क सहित 13 लोगो पर केस दर्ज

हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एचएसएससी) की तरफ से फरवरी 2020 में आयोजित हुई उत्तरी एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की विभिन्न पदों की परीक्षा में नकल गिरोह ने पेपर लीक किए थे।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

सीएम विजिलेंस को इस मामले में गुप्त शिकायत मिली थी कि कोसली के गांव लिलोढ़ निवासी सचिन कुमार द्वारा एयरफोर्स, डीएमआरसी, आईटीबीपी, हरियाणा में क्लर्क सहित अन्य परीक्षाओं में लाखों रुपए लेकर अभ्यर्थियों को पास कराता है। उनको जाँच में मोबाइल से काफी अहम सबूत मिले है ।

विजिलेंस ने पुख्ता सबूत एकत्र करने के बाद इन 12 आरोपियों को बयान के लिए बुलाया। उन सभी ने बताया की प्रश्न वही आए आये थे जो सचिन ने बताये थे।सी एम फ्लाइंग ने जब इसकी जाँच की तो पता चला कि पेपर लीक हुआ था जिसका मास्टरमाइंड सचिन कुमार था।जिसने पिछले साल 25 फरवरी को हुई बिजली निगम के यूडीसी-एलडीसी क्लर्क की भी परीक्षाओं के भी पेपर लीक करके कई लोगों का सलेक्शन कराया है। मामले में 19 माह बाद केस दर्ज हुआ है। सीएम फ्लाइंग को इस बात की सूचना तब मिली जब इस साल फरवरी में आए रिजल्ट के बाद जिला के गांव बेरली खुर्द निवासी पूजा का चयन उत्तर हरियाणा बिजली निगम में क्लर्क के पद पर हो गया। विजिलेंस टीम को  इस मामले की जाँच में 6 माह लगे आख़िरकार उनकी सफलता भी मिली।

Rewari में पहली बार Bagless School की शुरुआत

 

अभिभावक कैसे करें सही स्कूल का चयन ! JRM International School

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment