हाइवे पर लिफ्ट लेने-देने से पहले सावधान, लिफ्ट लेकर कार लूटकर फरार हुए बदमाश

By Sahab Ram
On: February 8, 2022 1:29 PM
Follow Us:

हाइवे पर लिफ्ट लेने-देने से पहले सावधान, लिफ्ट लेकर कार लूटकर फरार हुए बदमाश

अगर आप कहीं जाने के लिए लिफ्ट लेते या देते है तो ये ख़बर आपके लिए अहम् है वो इसलिए की हाइवे पर लिफ्ट देकर या लेकर लूटपाट की घटनाएँ अक्सर सामने आ रही है. मंगलवार को भी दिल्ली –जयपुर हाइवे पर एक ऐसा ही मामला सामने आया है. जहाँ बदमाश हथियार के बल पर टाटा टीयागो कार लूटकर फरार हो गए. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है.

 

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी के औद्योगिक कस्बा बावल के मोहल्ला गुजरान चौक निवासी विशांत कुमार भिवाड़ी स्थित पोली प्लास्टिक कंपनी में कार्यरत है। मंगलवार को वह अपनी टाटा टियागो गाड़ी लेकर घर से कंपनी जाने के लिए निकला था। रास्ते में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर असाही पुल के पास हाइवे पर खड़े दो युवकों ने लिफ्ट लेने के लिए गाड़ी को रुकवा लिया और फिर कसौला चौक से आगे बेस्ट रोडवेज तक जाने की बात कहकर गाड़ी में सवार हो गए।

हाइवे पर लिफ्ट लेने-देने से पहले सावधान, लिफ्ट लेकर कार लूटकर फरार हुए बदमाश

विरोध करने पर की मारपीट

एक बदमाश अगली सीट तो दूसरा बदमाश पिछली सीट पर बैठ गया। बेस्ट रोडवेज पहुंचने से पहले ही पीछे बैठे बदमाश ने उसकी कनपटी पर पिस्टल लगाकर गाड़ी को रुकवा लिया। जिसके बाद बदमाशों ने लूटपाट करने के लिए कोशिश शुरू कर दी. पीड़ित ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई. जिसके चेहरे पर चोट आई है. जैसे-तैसे करके पीड़ित बदमाश के चंगुल से छुटकर भाग निकला और पुलिस सूचना दी.

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

पुलिस ने की नाकेबंदी

सूचना के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंचीऔर चारों तरफ नाकाबंदी भी की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल पाया। कसौला थाना पुलिस ने 2 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि रेवाड़ी के बावल और धारूहेड़ा ओद्योगिक क्षेत्र में अपराधिक वारदातें तेजी से बढ़ रही है. हाइवे पर तो लिफ्ट देकर या लेकर लोगों को बदमाश निशाना बना रहे है. ऐसे में जरुरी है कि किसी भी वाहन में लिफ्ट देने से पहले या किसी से लिफ्ट लेने से पहले सतर्क जरुर रहें.संदिग्ध व्यक्ति से कभी लिफ्ट ना दें ना लें.

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment