ऑनलाइन प्लेटफार्म वेदांतु को खरीद सकता है बायजू, बन चुका है भारत का सबसे मूल्यवान स्टार्टअप

By Sahab Ram
On: August 8, 2021 9:47 AM
Follow Us:

कोरोना महामारी में लॉकडाउन के कारण ऑनलाइन तरीके से ही स्कूल की कक्षाओं का आयोजन हो रहा है। सरकार भी ऑनलाइन शिक्षा को प्रमोट कर रही है, और विद्यार्थियों खास कर के बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई का यह जरिया खूब लुभा रहा है। इसी को देखते हुए भारत में कई सारे ई-लर्निंग प्लेटफार्म उभर कर सामने आए हैं।

इसी बीच समाचार एजेंसी IANS के हवाले से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि भारत के सबसे बड़े और प्रमुख Online learning Plateforms में से एक बायजू एक दूसरे प्रमुख लर्निंग प्लेटफॉर्म वेदांतु को खरीदने की तैयारी में है। वेदांतु और बायजू के बीच फिलहाल इस मामले पर चर्चा चल रही है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि बायजू लगभग 600 से 800 करोड़ की कीमत पर वेदांतु ऐप को खरीद सकता है। यदि ऐसा होता है तो यह बायजू के द्वारा इस साल का चौथा बड़ा अधिग्रहण होगा। सूत्रों की मानें तो यह डील फिलहाल एडवांस स्टेज में चल रही है और जरूरी रेगुलेटरी अप्रूवल मिलते ही इसे फाइनल कर दिया जाएगा।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

हालांकि वेदांतु की तरफ से यह कहा गया है कि उसकी बायजू से इस प्रकार की कोई भी चर्चा नहीं हुई है और वह ऐसा कुछ विचार भी नहीं कर रहा है। इस मामले पर बायजू की तरफ से भी फिलहाल किसी भी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

वेदांतु पहली कक्षा से 12वीं तक के विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर, परीक्षा की तैयारी के लिए व्यक्तिगत और सामूहिक कक्षाएं शुरु करने जा रहा है। फिलहाल इस ऑनलाइन प्लेटफार्म पर हर महीने 1.5 लाख से ज्यादा छात्र लाइव पढ़ाई करते हैं। साथ ही 40 मिलियन से भी ज्यादा यूजर्स इसके जरिए ऑनलाइन चैनल पर मासिक रुप से मुफ्त कंटेंट, डाउट साल्व और एक्सपेरिमेंट वीडियोज का लाभ उठा रहे हैं।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

वहीं दुनिया की अग्रणी और प्रमुख लर्निंग प्लेटफॉर्म बायजू ने अपने फ्लैगशिप लर्निंग ऐप के तहत 100 मिलियन छात्रों का रजिस्ट्रेशन किया था। साथ ही इसने पिछले महीने सिंगापुर की कंपनी ग्रेट लर्निंग का भी अधिग्रण किया था। इस साझेदारी से बायजू 1 बिलियन डॉलर की प्रतिबद्धता के साथ व्यवसायिक और उच्च शिक्षा में प्रवेश किया है।

पिछले महीने भी बायजू ने 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए प्रमुख डिजिटल रीडिंग प्लेटफार्म एपिक को लगभग 50 करोड़ डॉलर में अधिग्रहित किया था। साल की शुरुआत में भी बायजू ने कोचिंग संस्थान आकाश को करीब 1 अरब डॉलर में अधिग्रहित किया था। इसके अलावा बायजू ऑनलाइन कोडिंग सिखाने वाले प्लेटफार्म व्हाइटहैट जूनियर को करीब 2,246 करोड़ के नगद सौदे में खरीदा था। मौजूदा समय में बायजू भारत का सबसे मूल्यवान यूनिकॉर्न स्टार्टअप है, जिसकी कीमत 17 अरब डॉलर से भी ज्यादा है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

SOURCE: JAGRAN

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment