Budget 2022 Live:रोजगार, कृषि, शिक्षा, यातायात सहित इन बिंदुओ पर विशेष जोर

By Sahab Ram
On: February 1, 2022 7:09 AM
Follow Us:

Budget 2022 Live:रोजगार, कृषि, शिक्षा, यातायात सहित इन बिंदुओ पर विशेष जोर

Budget 2022 Live: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का बजट पेश कर रही हैं। नई दिल्ली के संसद भवन में मंगलवार (एक फरवरी, 2022) को सुबह 11 बजे उन्होंने टैबलेट पर डिजिटल बजट पढ़ते हुए अपने भाषण का आगाज किया। उन्होंने कहा कि हम अभी भी कोरोना की लहर से गुजर रहे हैं। 2014 के बाद से हमारा जोर रहा है कि हम नागरिकों को खासकर गरीबों को सशक्त कर सकें।

इससे पहले, नरेंद्र मोदी कैबिनेट से केंद्रीय बजट को सुबह औपचारिक मंजूरी मिली थी। वित्त मंत्री इससे पहले अपनी टीम के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने पहुंचीं। यह शिष्टाचार मुलाकात थी, जिसमें उनके साथ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ.भगवत कृष्णराव कराड, पंकज चौधरी और मंत्रालय के अन्य सीनियर अफसर मौजूद रहे।

बजट की बड़ी बातें:

  • 60 लाख नई नौकरियां मिलेंगी
  • 30 लाख अतिरिक्त नौकरी देने की क्षमता
  • एलआईसी का आईपीओ जल्द
  • 3 वर्ष में 400 वंदे भारत ट्रेनें चलेंगी
  • ऑर्गैनिक खेती करने वालों को प्रोत्साहन
  • “वन क्लास, वन चैनल” के जरिए शिक्षा
  • इसी साल 5जी सेवा, गांव ब्रॉडबैंड से जुड़ेंगे

Budget 2022 Live:रोजगार, कृषि, शिक्षा, यातायात सहित इन बिंदुओ पर विशेष जोर

शेयर बाजार में उछाल

शेयर बाजार में बजट (Budget 2022) के दौरान अच्छा उछाल देखा जा रहा है और सेंसेक्स 1000 अंकों से ज्यादा ऊपर चला गया है.

ब्लॉक चेन तकनीक पर आधारित होगी डिजिटल करेंसी

वित्त मंत्री ने बताया कि आरबीआई की डिजिटल करेंसी ब्लॉक चेन तकनीक पर आधारित होगी. डिजिटल करेंसी को मजबूत करने के लिए ढांचा बढ़ाया जाएगा.

RBI साल 2022 में डिजिटल करेंसी लॉन्च करेगा

RBI साल 2022 में डिजिटल करेंसी लॉन्च करेगा और इसके जरिए डिजिटल करेंसी का देश में आधिकारिक लॉन्च होगा.

Flipkart Sale: फ्लिपकार्ट पर धमाकेदार सेल! 1 लाख की MacBook 35 हजार रुपये सस्ती, जानिए क्या है ऑफर

सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए बजट (Budget 2022) में जोर- वित्त मंत्री

सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए इस बजट मे 19,500 करोड़ रुपये का आवंटन बढ़ाया गया है और देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए नए चार्जिंग स्टेशन्स लगाए जाएंगे. देश में सौर ऊर्जा के लिए सोलर पैनल आधारित बिजली प्रोजेक्ट्स के विकास पर जोर दिया जाएगा.

रक्षा में अनुसंधान या रिसर्च के लिए 25 फीसदी बजट (Budget 2022) बढ़ा- वित्त मंत्री

वित्त मंत्री ने एलान किया है कि सरकार की ओर से रक्षा में अनुसंधान या रिसर्च के लिए 25 फीसदी बजट एलोकेशन बढ़ाया जाएगा. इस बजट में डिफेंस सेक्टर के लिए काफी ध्यान दिया जा रहा है क्योंकि सीमाओं पर अतिरिक्त परिस्थितियां हैं.

रक्षा में अनुसंधान या रिसर्च के लिए 25 फीसदी बजट(Budget 2022)– वित्त मंत्री

वित्त मंत्री ने एलान किया है कि सरकार की ओर से रक्षा में अनुसंधान या रिसर्च के लिए 25 फीसदी बजट(Budget 2022) एलोकेशन किया जाएगा. इस बजट में डिफेंस के लिए काफी ध्यान दिया जा रहा है क्योंकि सीमाओं पर अतिरिक्त परिस्थितियां हैं.

2022 में 5G सर्विस शुरू होगी- वित्त मंत्री

साल 2022 में 5G सर्विस शुरू की जाएगी और गांवों में ब्रॉडबैंड सर्विस मुहैया कराने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया जाएगा. टेलीकॉम सेक्टर में नौकरी के नए अवसर तलाशे जाएंगे.

इस साल से मिलेंगे ई-पासपोर्ट(E-Passport)– वित्त मंत्री

वित्त मंत्री ने एलान किया है कि इस साल से देश में ई-पासपोर्ट(E-Passport) मिलने लगेंगे और उनमें चिप लगी होंगी. ई-पासपोर्ट(E-Passport) के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्रों को अपग्रेड किया जाएगा और वहां पर नई तकनीक आधारित पासपोर्ट सेवाओं को मुहैया कराने के लिए एलोकेशन किया जाएगा.

पोस्ट ऑफिस(Post Office) में भी अब ऑनलाइन ट्रांसफर संभव- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Income Tax 2024: Tax taxpayers को IT विभाग ने मैसेज और ईमेल के जरिए किया अलर्ट, जानते हैं क्या है कारण

पोस्ट ऑफिस(Post Office) में भी अब ऑनलाइन ट्रांसफर हो सकेगा और डाकघर कोर बैंकिंग सेवा के तहत आएंगे. 75 जिलों में डिजिटल बैंकिंग की शुरुआत की जाएगी. 2022 से डाकघरों में डिजिटल बैंकिंग पर कामकाज किया जाएगा. डाकघरों में ATM की सुविधा होगी.

साल 2022-23 में 80 लाख नए घरों का निर्माण होगा- वित्त मंत्री

साल 2022-23 में 80 लाख नए घरों का निर्माण होगा और इसके तहत 48,000 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की जाएगी. नए घरों के लिए शहरी क्षेत्रों में ज्यादा राशि आवंटित की जाएगी और ग्रामीण इलाकों के लिए आधुनिक घरों का निर्माण किया जाएगा.

शिक्षा के क्षेत्र में वित्त मंत्री के एलान

शिक्षा के क्षेत्र की बात की जाए तो डिजिटल यूनिवर्सिटी बनाई जाएंगी और स्कूलों में हर क्लास में टीवी लगाया जाएगा. युवा शक्ति को स्किल इंडिया मिशन के जरिए और स्किल्ड वर्कर बनाने पर सरकारी योजनाओं के तहत काम किया जाएगा. लोगों के लिए आजीविका के साधन बढ़ाए जा सकें इसके लिए सरकारी प्रोजेक्ट्स की संख्या बढ़ाई जाएगी.

किसानों के जीवन की बेहतरी के लिए सरकार प्रतिबद्ध- वित्त मंत्री

किसानों के खाते में MSP के जरिए 2.37 करोड़ रुपये सरकार ने भेजे हैं और आर्गेनिक खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहन दिया जाएगा. सरकार की ओर से रसायन और कीटनाशक मुक्त खेती का प्रसार बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है.

किसानों को डिजिटल सेवाएं दी जाएंगी- वित्त मंत्री ने कहा

वित्त मंत्री ने कहा कि किसानों को डिजिटल सेवाएं दी जाएंगी और भारत में गरीबी मिटाने के लक्ष्य पर पुरजोर रूप से कार्य किया जाएगा. ड्रोन के जरिए कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देंगे. 100 गति शक्ति कार्गो टर्मिनट बनाए जाएंगे.

सिंचाई-पेयजल को बढ़ाने पर जोर- वित्त मंत्री

25 हजार किलोमीटर के नेशनल हाईवे के विकास के लिए 20,000 करोड़ रुपये का खर्च किया जाएगा. देश में 5 बड़ी नदियों को जोड़ने के लिए जल संसाधन विकास मंत्रालय की भी मदद से कार्य किया जाएगा. देश में सिंचाई और पेयजल के लिए योजनाओं पर काम किया जा रहा है और गंगा किनारे बसे किसानों को मदद दी जाएगी.

PM 16 फरवरी को Rewari AIIMS की रखेंगे आधारशिला, यह रहेगा समय, 9750 करोड़ रुपये की कई परियोजनाएं करेंगे राष्ट्र को समर्पित

आर्थिक विकास दर 9 फीसदी से ज्यादा रहेगी-वित्त मंत्री

वित्त वर्ष 2021-22 में देश की आर्थिक विकास दर 9.2 फीसदी रहने का अनुमान है और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार के प्रयासों का नतीजा देखने को मिल रहा है. देश में 25 हजार किलोमीटर का हाईवे विकसित होगा. देश की 5 बड़ी नदियों को जोड़ने की योजना है.

आर्थिक विकास दर 9 फीसदी से ज्यादा रहेगी-वित्त मंत्री

वित्त वर्ष 2021-22 में देश की आर्थिक विकास दर 9.2 फीसदी रहने का अनुमान है और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार के प्रयासों का नतीजा देखने को मिल रहा है. देश में 25 हजार किलोमीटर का हाईवे विकसित होगा. देश की 5 बड़ी नदियों को जोड़ने की योजना है.

अगले 3 सालों में नई वंदे भारत ट्रेनों को लाया जाएगा

वित्त मंत्री ने कहा कि आने वाले सालों में 25 हजार किलोमीटर का हाईवे तैयार किया जाएगा. अगले 3 सालों में 400 नई वंदे भारत ट्रेनों को लाया जाएगा. देश में 60 लाख नई नौकरियों का प्रबंध किया जाएगा. सरकार के पास 30 लाख अतिरिक्त नौकरी देने की क्षमता है.

Source: ABP news

 

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment