रेवाड़ी: शादी के 4 दिन बाद ही हीरे का सैट और 17 तोला सोना लेकर दुल्हन फरार

By Sahab Ram
On: January 31, 2023 1:02 PM
Follow Us:

मिली जानकारी के अनुसार बता दे कि 26 जनवरी को रेवाड़ी शहर के शक्ति नगर के लड़के और धारूहेड़ा की रामनगर कॉलोनी की लड़की के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी हुई थी. शादी के तीन दिन तक लड़की ससुराल में रही.

लड़की ने बताया कि उसका कॉलेज में पेपर है. जिसके बाद 30 जनवरी को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लड़का अपनी पत्नी को शहर के सेक्टर-18 स्थित महिला महाविद्यालय में खुद छोड़कर आया था. लेकिन शाम तक दिव्या घर नहीं पहुंची तो वह उसे ढूंढते हुए कॉलेज पहुंचा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका. उसके मोबाइल पर कॉल की तो फोन स्विच ऑफ मिला.

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

लड़के ने बताया कि देर रात तक उसकी पत्नी का पता नहीं चलने पर उसे व परिवार को उस पर शक हुआ और परिवार के लोगों ने घर को चेक किया. लड़की के पति का आरोप है कि घर की अलमारी में रखा हीरे का सैट और 17 तोला सोने  के आभूषण घर में नहीं मिले. जिसके बाद लड़की के पति ने इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाना में दी. शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now