चाकू से युवकों पर हमला करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: February 11, 2023 5:37 PM
Follow Us:

जांचकर्ता ने बताया कि विकास नगर निवासी विकास उर्फ पोली ने शिकायत में बतलाया था कि दिनाँक 9/2/2023 को मैं व मेरा दोस्त मनोज उर्फ टकला S/0 राजेन्द्र कुमार निवासी न. 7 विकास नगर नजदीक पीर बाबा थाना रामपुरा जिला रेवाड़ी मेरी मोटरसाईकिल न. HR 36 7462 को लेकर दूध लेने के लिए पवन की दूकान आदर्श नगर पर गए थे। कालू ATM व मुकुल निवासी कतुबपूर थाना रामपुरा जिला रेवाड़ी भी पवन की दूकान पर खड़े थे तथा उनके पास गाड़ी आट्रीका रंग सफेद थी।

मनोज व मुकिल का 3/4 साल पहले लडाई झगड़े के मुकदमे है जो हमारी आपस मे कहासुनी हो गई थी। समय करीब 9.30 PM बजे का था जो हम अपने घर अपनी मोटरसाईकिल को लेकर जा रहे थे। मोटरसाइकिल मै चला रहा था और मनोज पीछे बैठा था। जब हम आदर्श नगर मे पीपल के पेड़ के पास पहुँचे तो हमारे पीछे से कालू ATM व मुकुल आट्रीरा गाड़ी लेकर आए और हमारे को रूकवा लिया और गाड़ी से नीचे उतर कर हमारे साथ मारपीट करने लगे।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

कालू ATM ने मनोज के पेट मे चाकू मारा तथा सिर मे भी चोटे मारी तथा मुकुल ने मनोज के लात घूसे मारे तथा मेरे साथ भी कालू ATM व मुकुल निवासी कतुपुर ने मारपीट की और मनोज के पेट की आँत बाहर आ गई और खून बहने लगा जो झगड़े का शोर सुनकर पड़ोस के लोग आ गए। कालू ATM व मुकुल जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने विकास उर्फ पोली की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियो  अनीश उर्फ कालू उर्फ एटीएम व मुकुट शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now