हरियाणा में 10वीं-12वीं की परीक्षा में बोर्ड ने 30 फीसदी तक घटाया पाठ्यक्रम

By Sahab Ram
On: February 24, 2022 6:34 AM
Follow Us:

हरियाणा में 10वीं-12वीं की परीक्षा में बोर्ड ने 30 फीसदी तक घटाया पाठ्यक्रम

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में पाठ्यक्रम 30 फीसदी तक घटाया दिया है.इस बार हरियाणा में इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षा ऑफलाइन करवाई जाएगी.जिसकी तैयारी बोर्ड ने शुरू कर दी है. इस बार परीक्षा में 10वीं कक्षा के करीब साढ़े तीन लाख और 12वीं कक्षा के करीब सवा दो लाख विद्यार्थी बैठेंगे. बोर्ड द्वारा अभी परीक्षा की तारीख सुनिश्चित नही की गई है.

 

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

 

बोर्ड ने यह फैसला कोरोना संक्रमण की वजह से विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित रही है, जिसकी वजह से दोनों कक्षाओं के पाठ्यक्रम में 30 फीसदी तक की कटौती की है. अंग्रेजी और हिंदी के व्याकरण पर विशेष ध्यान दिया है. एक विषय 100 अंक का होगा, जिसमें 80 अंक की लिखित परीक्षा और 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन के होंगे. शिक्षा बोर्ड ने शुरुआत में परीक्षा का एक ही कोड दिया गया था, जिसके बाद वर्ष 2003 में परीक्षाओं के पांच कोड कर दिए थे. वहीं कुछ वर्षों के बाद परीक्षा के तीन कोड किए और वर्ष 2017 से चार कोड दिए जा रहे हैं. इस बार प्रश्नपत्र के कोड को लेकर संशय बरकरार है.

हरियाणा में 10वीं-12वीं की परीक्षा में बोर्ड ने 30 फीसदी तक घटाया पाठ्यक्रम

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

 

परीक्षा में 40 अंक के होने वैकल्पिक प्रश्न

इस बार निबंधात्मक प्रश्नों की संख्या कम होगी. शिक्षा सत्र 2021-22 में बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र में 40 अंक के वैकल्पिक प्रश्न भी शामिल किए जाएंगे. इसके अलावा 40 अंक के अति लघुत्तरीय, लघुत्तरीय और निबंधात्मक प्रश्नों में आंतरिक चयन का विकल्प दिया जाएगा.
विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए पैटर्न के मुताबिक मॉडल प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाए गए हैं. साथ ही मॉडल प्रश्नपत्र को शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर भी डाला है.

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए
परीक्षा की तैयारी शुरू

10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके लिए बोर्ड ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. कोरोना संक्रमण की वजह से पढ़ाई बाधित होने की वजह से पाठ्यक्रम में कटौती की है. साथ ही 50 फीसदी वैकल्पिक और 50 फीसदी विषयवार प्रश्न दिए जाएंगे. प्रश्नपत्र का पैटर्न वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है.डॉ. जगबीर सिंह, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment