इंश्योरेंस क्लेम लेने के लिए रचा BMW कार की चोरी का ड्रामा

By Sahab Ram
On: September 15, 2021 10:29 AM
Follow Us:

इंश्योरेंस क्लेम लेने के लिए रचा BMW कार की चोरी का ड्रामा

रेवाड़ी में BMW कार की चोरी के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। कार चोरी नहीं हुई थी, बल्कि कार के मालिक ने ही अपने दोस्त को गाड़ी दी थी। उसके बाद चोरी होने की सूचना दे दी। पूरी साजिश इंश्योरेंस क्लेम लेने के लिए रची गई।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

गुरुग्राम के मानेसर के गांव नैनवाल निवासी देवेन्द्र कंप्यूटर रिपेयर का काम करता है। उसने एक BMW कार HR 29AB 0777 ली हुई थी। मंगलवार को वह रेवाड़ी में अंबेडकर चौक पर मनोहर डाइग्नोस्टिक सेंटर पर आया और पर्ची कटवाई। उसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी कि उसकी कार अल्ट्रासाउंड सेंटर के बाहर खड़ी थी, जिसे कोई चोरी करके ले गया। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की और कार तलाशने की कोशिश शुरू की।

पुलिस को शुरुआत में ही देवेन्द्र की बातों पर शक हो गया था। क्योंकि कार चोरी की टाइमिंग के वक्त चौक पर काफी भीड़ होती है। जबकि कुछ मिनट में ही कार चोरी होना इतना असान भी नहीं है। फिर भी पुलिस ने कार को ढूंढने के लिए जी जान लगा दी। पुलिस कार की तलाश में गुरुग्राम के गांव खलीलपुर तक पहुंची और कार को बरामद भी कर लिया। इसके साथ ही रवि नाम के एक शख्स को पकड़ा गया। रवि से सख्ती से पूछताछ की तो उसने राज खोल दिया।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

देवेन्द्र पर काफी कर्ज है। इसी कर्ज को उतारने के लिए उसने अपनी BMW कार चोरी होने की साजिश रची और इसमें अपने दोस्त रवि को शामिल किया। पूछताछ में सामने आया कि देवेन्द्र के पास दो चाबी थी। उसने एक चाबी रवि को देकर खुद ही यहां से रवाना किया था और फिर बाद में पुलिस को कार चोरी होने की सूचना दे दी। देवेन्द्र चोरी की झूठी शिकायत दर्ज कराकर इंश्योरेंस क्लेम लेने की फिराक में था। पुलिस ने देवेन्द्र व उसके दोस्त रवि को काबू कर लिया है।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment