अहीर रजिमेंट को लेकर जारी धरना प्रदर्शन का बीजेपी विधायक लक्ष्मण यादव ने भी किया समर्थन

By Sahab Ram
On: March 23, 2022 4:03 PM
Follow Us:

कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि अहीरवाल के सैन्य इतिहास की गाथाएं किसी से छिपी हुई नहीं है। आजादी आंदोलन से लेकर आज तक भारत माता की रक्षा करने में अहीरवाल के सैनिकों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों की कुर्बानियां दी है। अहीरवाल क्षेत्र का कोई गांव ऐसा नहीं है, जिसकी कहानी वीर शहीदों से जुड़ी हुई नहीं है। कोसली विधानसभा क्षेत्र के तो अनेकों ऐसे गांव हैं, जिनमे शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों की संख्या बहुतायात में है।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

उन्होंने कहा कि आज भारी संख्या में पहुंचे अहीर बंधुओं ने यहां प्रदर्शन में पहुंचकर अपनी ताकत का जोरदार आभास कराया है। दिल्ली, गुरुग्राम व मानेसर तक कई किलोमीटर लगा लंबा जाम इस प्रदर्शन की सफलता की कहानी स्वयं ही बयां कर रहा है। इस आंदोलन की आवाज केंद्र सरकार तक अवश्य पहुंचेगी और हमें उम्मीद है कि अहीर रेजिमेंट की मांग अवश्य पूरी होगी। उन्होंने कहा कि या तो अन्य नामों से बनी रेजिमेंटों को भी समाप्त कर समानता का भाव लाया जाए या फिर अहीर रेजिमेंट का गठन भी किया जाए। 

Rewari में पहली बार Bagless School की शुरुआत

यादव ने कहा कि अहीर रेजिमेंट से इस क्षेत्र के युवाओं का भविष्य भी जुड़ा हुआ है। सम्मान की इस जंग में अहीर बिरादरी के साथ-साथ अनेक वर्गों का भी समर्थन मिल रहा है। इसलिए केंद्र सरकार इस मांग को जल्द से जल्द पूरा करने का कार्य करें।

अभिभावक कैसे करें सही स्कूल का चयन ! JRM International School

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment