केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी कॉलेज जितनी लगेगी फीस, प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की आधी सीटों पर

By Sahab Ram
On: March 7, 2022 11:58 AM
Follow Us:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ट्वीट करके कहा है कि कुछ दिन पहले सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया जिसका बड़ा लाभ गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों को मिलेगा. हमने तय किया है कि प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में आधी सीटों पर सरकारी मेडिकल कॉलेज के बराबर ही फीस लगेगी. पीएम मोदी ने इसका ऐलान जनऔषधि दिवस के मौके पर किया.

Kal Ka Rashifal: कल कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

पिछले कई महीनों से मेडिकल की फीस को लेकर हल्ला मचा हुआ था. पैरेंट्स और छात्र लगातार मेडिकल कॉलेज की फीस को कम करने की मांग में जुटे हुए थे. ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि सरकार इस बारे में कोई बड़ा कदम उठा सकती है.

मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को एक बड़ी राहत

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price: सातवें आसमान से गिरे सोने के भाव, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

पीएम मोदी ने कहा कि भारत सरकार भविष्य को ध्यान में रखते हुए हेल्थ सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए कदम उठा रही है. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद दशकों तक पूरे देश में सिर्फ एक एम्स था लेकिन सरकार के मजबूत इरादों के वजह से आज 22 एम्स हैं.

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में जनऔषधि केंद्र की भी जमकर प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्र हमारे शरीर को औषधि देते हैं और इनमें ऐसी औषधि भी हैं जो हमारे मन की चिंताओं को भी कम करती हैं. पीएम ने कहा कि पहले जब लोगों के हाथ में दवा की पर्ची आती थी तो लोगों के मन में डर रहता था कि कितना पैसा खर्च हो जाएगा लेकिन आज वो चिंता भी पूरी तरह से गायब हो गई है.

Hansi District Village List
Hansi District Village List: हरियाणा के हांसी जिले के 110 गांवों की लिस्ट, फटाफट हिंदी में पढ़े पूरी जानकारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment