भारत बंद : गंगायचा टोल फ्री कराया

By Sahab Ram
On: September 27, 2021 10:43 AM
Follow Us:

भारत बंद : गंगायचा टोल फ्री कराया

कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आज भारत बंद के आह्वान के चलते किसान संगठनों ने रेवाड़ी – रोहतक हाइवे स्थित गंगायचा टोल को फ्री करा दिया और कहा कि अब रोजाना अब टोल फ्री रहेगा . वहीँ सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस बल भी टोल पर तैनात रहा .

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

आपको बता दें कि रेवाड़ी जिले का गंगायचा टोल प्लाजा सुबह तक सुचारू रूप से चालू था. जिसके बाद किसान संगठन से जुड़े लोगों ने टोल टेक्स पर पहुंचना शुरू किया और फिर 11 बजे टोल को फ्री करा दिया गया . किसान नेताओं का कहना है कि अब टोल रोजाना फ्री रहेगा . वहीँ रेवाड़ी जिले में किसान आन्दोलन का असर कम होने के सवाल पर कहा कि यहाँ कोई बड़ा चेहरा नहीं है . इसलिए लोगों को समझाने में वक्त लग रहा है . उन्होंने पिछले दिनों में छह पंचायतें अलग –अलग गांवों में की है. जिसके बाद लोग अबकी बार बड़ी संख्या में यहाँ पहुँचे है.

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

इसके साथ ही आपको बता दें कि दिल्ली –जयपुर हाइवे पर राजस्थान हरियाणा बोर्डर पर राजस्थान की सीमा में किसान हाइवे के बीच बैठे हुए है. जिन्होंने आज शान्हाजापुर रेवाड़ी रोड़ को भी बंद कर दिया. जिला प्रशासन की तरह से 20 से ज्यादा ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स तैनात की हुई है. और रेवाड़ी पुलिस ने बंद के चलते पहले ही वाहनों को डाइवर्ट किया हुआ है.

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment