परिवार पहचान पत्र के माध्यम से लिया जा सकता है सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ : उपायुक्त यशेन्द्र सिंह

By Sahab Ram
On: August 8, 2021 10:51 AM
Follow Us:

रेवाडी : परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के माध्यम से सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है। सभी को परिवार पहचान पत्र अवश्य बनवाना चाहिए।उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया  इस योजना के अंतर्गत हरियाणा के प्रत्येक परिवार को 14 अंकों का विशिष्ट पहचान पत्र प्रदान किया जा रहा है।

जिसके माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाली सभी सेवाओं और योजनाओं का लाभ हरियाणा के प्रत्येक नागरिक तक पहुंच रहा है या नहीं। यह परिवार पहचान पत्र संयुक्त तथा अलग परिवारों के लिए तैयार किया जाएगा।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

उन्होंने  कहा कि सरकार आमजन की सुविधाओं के लिए कई प्रकार की योजनाओं व नीतियों पर निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता सदैव आमजन को विभिन्न सुविधाएं मुहैया करवाना है। इसी कड़ी में सरकार द्वारा परिवार पहचान पत्र नामक दस्तावेज बनाने के लिए मुहिम चलाई जा रही है ताकि आमजन को परिवार पहचान पत्र के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके।

सरकार द्वारा पैंशन प्राप्त करने वाले सभी लाभपात्रों के लिये परिवार पहचान पत्र आवश्यक कर दिया गया है और वे पेंशन के लिये तभी आवेदन कर सकते है जब उनका परिवार पहचान पत्र बना होगा। इसलिये सभी लाभपात्र पेंशन का आवेदन करने से पहले अपने क्षेत्र के नजदीकी सीएससी सेंटर व अटल सेवा केंद्र में जाकर परिवार पहचान पत्र बनवाए।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जन कल्याण के लिये विभिन्न योजनायें चलाई जा रही है, जिनमें वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा/निराश्रित महिलाओं को वित्तीय सहायता, दिव्यांग पेंशन, लाडली सुरक्षा भत्ता, बोना भत्ता, मंदबुद्धि बच्चों को वित्तीय सहायता इत्यादि शामिल है।

जो लाभपात्र उपरोक्त पेंशन योजनाओं का लाभ ले रहे है, वह सभी लाभपात्र अपने क्षेत्र के नजदीकी सीएससी सेंटर व अटल सेवा केंद्र में जाकर परिवार पहचान पत्र बनवाकर निरंतर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते है।

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment