सूखे भूसा, तुड़ा व फसल अवशेषों को ईंट भट्टों में जलाने व व्यापारिक इस्तेमाल पर प्रतिबंध

By Sahab Ram
On: April 22, 2022 11:55 AM
Follow Us:

डीसी ने अपने आदेशों में कहा है कि जिला की सीमा के अन्दर स्थित ईंट भट्टा / गत्ता फैक्ट्ररी मालिक/ दूसरे राज्यों व जिलों से व्यापारी जो तुड़ा, भूसा व कटी फसलों के अवशेष ईंट पकाने / गत्ता बनाने आदि कार्यों के लिए खरीद कर अवैध रूप से अन्य राज्यो/ जिले से बाहर भेजते है, भूसा, तुड़ा इत्यादि भेजने के लिये इस्तेमाल होने वाले वाहनो को भी ओवरलोड कर भेजा जाता है। जिस कारण भविष्य में पशुओं के चारे के रेटो में वृद्धि, पशुओं के लिये सूखे चारे की कमी एवं बरसात की कभी से यह स्थिति और भी गम्भीर हो सकती है।
 

Haryana Roadways to Launch Mobile App for Passenger Convenience Within One Month: Transport Minister Anil Vij
Haryana Roadways to Launch Mobile App for Passenger Convenience Within One Month: Transport Minister Anil Vij

जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने कहा कि भविष्य में पशुओं के चारे के रेटो में वृद्धि, पशुओं के लिये सूखे चारे की कमी एवं बरसात की कभी से यह स्थिति और भी गम्भीर हो सकती है, दूसरे प्रदेशों में अवैध रूप से तूड़ा ले जाने से प्रदेश को वित्तीय हानि भी होती है तथा ओवरलोड वाहनों के सड़को पर चलने से सड़क दुर्घटना की संभावनाओं से भी इन्कार नहीं किया जा सकता।
 

’विश्व पर्यावरण दिवस’ पर किया राज्यव्यापी  वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने आदेश में जिला के सभी उप-मण्डल अधिकारी ना., कार्यकारी अधिकारी, सभी पुलिस अधिकारी, पशुपालन, उप-निदेशक कृषि, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी, यातायात अधिकारी, सचिव मार्किट कमेटी, सचिव प्रदेशिक प्राधिकरण को उक्त आदेशों की पालना के लिए निर्देश दिए है। जिलाधीश ने कहा कि उक्त आदेशों की अवहेलना में यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 संपठित वायु एवं प्रदूषण नियन्त्रण अधिनियम 1981 के तहत दण्ड का भागी होगा।

आमजन की समस्याओं के त्वरित निवारण का सशक्त माध्यम है समाधान शिविर : अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment