Automatic pension: अब दिव्यांगजनों की पीपीपी के माध्यम से बनेगी ऑटोमेटिक पेंशन, सीएम ने की घोषणा

By Sahab Ram
On: April 20, 2023 4:51 PM
Follow Us:

Automatic pension: हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में प्रो-एक्टिव दिव्यांग पेंशन सेवा, ताऊ से पूछो व्हाट्सएप बॉट सेवा की शुरुआत की है। सरकार की इस पहल से प्रदेशवासी डिजिटल रूप से और अधिक सशक्त बनेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से शुरू की गई ये आईटी पहल निश्चित रूप से राज्य सरकार के पेपरलेस और पारदर्शी शासन के दृष्टिकोण में मील का पत्थर साबित होंगी।

ऑटोमेटेड पेंशन का लाभ

हरियाणा सरकार सभी सरकारी सेवाओं को लोगों के घर द्वार पर पहुंचाने के लिए वचनबद्ध है। इसी कड़ी में अब सरकार ने दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) को ऑटोमेटेड पेंशन (Automatic pension) का लाभ देने का फैसला किया है।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

दिव्यांग पेंशन को परिवार पहचान पत्र से जोड़ा

सरकार ने दिव्यांग पेंशन को भी परिवार पहचान पत्र से जोड़कर आटोमेटिक रूप (Automatic pension) से पेंशन बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि परिवार सूचना डेटा में 60 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग के रूप में सत्यापित दिव्यांगों के प्रासंगिक डेटा को हर महीने हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण द्वारा प्रमाणित किया जाएगा। सत्यापन के बाद पात्र पाए गए ऐसे सभी दिव्यांगजनों का डेटा योजना द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंड के अनुसार सेवा विभाग के साथ सांझा किया जाएगा।

कार्यालयों के नहीं लगाने होंगे चक्कर

सेवा विभाग के जिला अधिकारी पेंशन (Automatic pension) शुरू करने के लिए इन नागरिकों की सहमति लेने के लिए उनके पास जाएंगे। सहमति प्रदान करने वाले सभी दिव्यांगों की अगले महीने से पेंशन शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अब ऐसे सभी लाभार्थियों को अपना लाभ लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now