DA: केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 4% अतिरिक्त महंगाई भत्ता किया मंजूर

By Sahab Ram
On: March 25, 2023 7:43 PM
Follow Us:

DA: पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते और पेंशन भोगियों के लिए महंगाई राहत की एक अतिरिक्त किस्त 01 जनवरी 2023 से जारी करने को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार ने इस साल एक जनवरी, 2023 से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 4 प्रतिशत की अतिरिक्त महंगाई भत्ता (additional dearness allowance) और महंगाई राहत देने का फैसला किया है। इससे केंद्र सरकार के लगभग 47.58 लाख कर्मचारी और 69.76 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे।

सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिश पर आधारित

मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अतिरिक्त किस्त मूल वेतन व पेंशन के 38 प्रतिशत की मौजूदा दर से 4 प्रतिशत अधिक होगी, ताकि मूल्यवृद्धि की भरपाई की जा सके। यह वृद्धि स्वीकृत फार्मूले के अनुरूप ही है जो कि सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिश पर आधारित है। इससे राजकोष पर प्रतिवर्ष 12,815.60 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इस फैसले से लगभग 1.2 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लाभान्वित होने का अनुमान है।

Flipkart Sale: फ्लिपकार्ट पर धमाकेदार सेल! 1 लाख की MacBook 35 हजार रुपये सस्ती, जानिए क्या है ऑफर

कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए लाभ

डीए (DA) में इस बढ़ोतरी से केंद्र सरकार के करीब 47.58 लाख कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। डीए बढ़ाने का निर्णय 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है, जो केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते की गणना के लिए एक निर्धारित सूत्र का पालन करता है। महंगाई से निपटने के लिए केंद्र सरकार आमतौर पर साल में दो बार जनवरी और जुलाई में डीए में संशोधन करती है। डीए में बढ़ोतरी और भुगतान की घोषणा आम तौर पर मार्च में की जाती है।

महंगाई भत्ते में पूर्व में की गई बढ़ोतरी

वर्तमान में, केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को क्रमश: 38% डीए और महंगाई राहत मिलती है। केंद्र सरकार ने आखिरी बार 28 सितंबर, 2022 को डीए (DA) बढ़ोतरी की घोषणा की थी, जो 1 जुलाई, 2022 से प्रभावी थी। डीए में इस बढ़ोतरी से केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को कुछ राहत मिलेगी जो बढ़ती महंगाई से जूझ रहे हैं. डीए (DA) की एक अतिरिक्त किस्त जारी करने का सरकार का फैसला सही दिशा में उठाया गया कदम है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कर्मचारी और पेंशनभोगी इस चुनौतीपूर्ण समय में पीछे नहीं रहें।

Income Tax 2024: Tax taxpayers को IT विभाग ने मैसेज और ईमेल के जरिए किया अलर्ट, जानते हैं क्या है कारण

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें