सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने नशीला पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी के मौहल्ला संघी का बास निवासी पंकज उर्फ भैरू के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि गत 21 जुलाई को सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने जयकिशन उर्फ गोलु उर्फ सुल्लीवाला निवासी संघी का बास रेवाड़ी को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से कुल 160 ग्राम गांजा बरामद किया था।
आरोपी ने पूछताछ के दौरान बतलाया की मैं यह गांजा पंकज उर्फ भैरू के पास से लेकर आया था। पुलिस ने मामले में आगामी कार्यवाही करते हुए मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी पंकज उर्फ भैरू निवासी संघी का बास रेवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।





