गोली मारकर युवक की हत्या करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: August 6, 2021 11:50 AM
Follow Us:

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

थाना सदर रेवाड़ी पुलिस ने गोली मारकर युवक की हत्या करने के मामले में कार्यवाही करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के गाँव भगाना निवासी धर्मेन्द्र के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि गत 30 मई की शाम को सतीश पुत्र सत्यम निवासी गांव नान्धा (बलबाडी)जिला रेवाडी को गोकलपुर गांव के पास गोली मार दी थी। इलाज के दौरान सतीश की मृत्यु हो जाने पर मामले में हत्या की धारा जोड़ी गई थी।

मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मामले में संलिप्त चार आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर लिया था। मामले में आगामी कार्यवाही करते हुए थाना सदर पुलिस ने मामले में संलिप्त पांचवे आरोपी धर्मेन्द्र पुत्र सरदार सिंह निवासी गाँव भगाना जिला अलवर राजस्थान गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। 

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment