रेवाड़ी में अमित शाह के PSO के घर चोरी

By Sahab Ram
On: May 7, 2022 9:55 AM
Follow Us:

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी जिले के गांव चिल्हड़ निवासी नरेन्द्र यादव दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। फिलहाल वह गृहमंत्री अमित शाह के PSO है। शुक्रवार की रात चोर उनके घर में दाखिल हुए और कमरे में रखी संदूक का ताला तोड़कर वहां से आभूषण और कैश चोरी कर ले गए। इसके साथ ही चोरों ने पड़ोस में रहने वाले नरेन्द्र के चाचा दयानंद यादव के घर को भी निशाना बनाया और यहां से करीब 5 लाख रुपए के आभूषण और 1.75 लाख कैश चोरी कर ले गए। दयानंद यादव BSF से रिटायर्ड इंस्पेक्टर है। शनिवार सुबह घर का सारा सामान बिखरा हुआ देख इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने घर से चोरों द्वारा छोड़े गए चाकू को बरामद किया है।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

5 किलो घी भी ले गए साथ

गृहमंत्री अमित शाह के PSO नरेन्द्र यादव के घर में रसोई में रखा 5 किलो घी भी बदमाश चोरी कर ले गए। पुलिस चोरी हुए सामान और कैश के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। बता दें कि पिछले काफी समय से रेवाड़ी जिले में लगातार चोरी की वारदातें हो रही है। हर दिन चोर किसी ना किसी घर को निशाना बना रहे है।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment