अब LPG गैस सिलेंडर के साथ में घर पर इस कंपनी के प्रोडेक्ट लाएंगे डिलीवरी वाले भैया

By Sahab Ram
On: February 26, 2022 12:59 PM
Follow Us:

अब LPG गैस सिलेंडर के साथ में घर पर इस कंपनी के प्रोडेक्ट लाएंगे डिलीवरी वाले भैया

यदि आपके घर पर भी इंडियन ऑयल कंपनी का गैस कनेक्शन हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है. अब आपके घर पर गैस सिलेंडर लेकर आने वाले डिलीवरी ब्वाय सिलेंडर के साथ घर की जरूरत का दूसरा सामान भी लेकर आएगा. यानी आपको सामान लेने के लिए अब बाजार जाने की जरूरत नहीं होगी.

 

डाबर और IOCL का करार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि FMCG प्रोडेक्ट बनाने वाली कंपनी डाबर इंडिया (Dabur India) ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) के साथ एक करार किया है. इस करार के तहत इंडियन ऑयल के डिस्ट्रीब्यूटर अब डाबर कंपनी के प्रोडेक्ट की बिक्री कर सकेंगे. डाबर और इंडियन ऑयल की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया है कि इस भागीदारी से देशभर में इंडेन (Indane) रसोई गैस के करीब 14 करोड़ ग्राहकों तक डाबर के अलग-अलग तरह के प्रोडेक्ट की पहुंच आसान हो जाएगी.

अब LPG गैस सिलेंडर के साथ में घर पर इस कंपनी के प्रोडेक्ट लाएंगे डिलीवरी वाले भैया

घर पर मिलेगा सामान 

कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया है कि इस करार के तहत इंडियन ऑयल के इंडेन एलपीजी वितरक डाबर के लिए खुदरा कारोबार भागीदारी बनेंगे. वे अपने डिलिवरी कर्मियों के माध्यम से डाबर के सभी प्रोडेक्ट की बिक्री सीधे अपने एलपीजी ग्राहकों तक करने में मदद करेंगे.

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

इसके ल‍िये इंडियन ऑयल और डाबर तकनीकी और प्रणाली एकीकरण का काम कर रहे हैं. इस पहल से डाबर प्रोडेक्ट को इंडियन ऑयल के बड़ी संख्या में भारतीय घरों तक पहुंच का लाभ मिलेगा. बता दें कि इंडियन ऑयल के 12,750 इंडेन वितरक और 90,000 से अधिक डिलिवरी कर्मचारी हैं जो 14.3 करोड़ परिवार की रसोई गैस की जरूरतों को पूरा करते हैं.

 

 

 

 

 

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

 

 

 

 

 

 

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

 

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment