KUK exam: भारी बारिश के कारण कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं हुई स्थगित

By Sahab Ram
On: July 10, 2023 9:20 PM
Follow Us:

KUK exam: केयू ने लेटर जारी करते हुए लिखा है कि पिछले दो-तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बरसात के मद्देनजर केयू की सभी परीक्षाओं को 13 जुलाई तक स्थगित कर दिया गया है जबकि केयू की प्रवेश परीक्षाएं (KUK exam) अपने निर्धारित शैड्यूल के अनुसार संचालित की जाएंगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने परीक्षार्थियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सोमवार को इस बारे निर्णय लिया। परीक्षा शाखा की ओर से सभी परीक्षा केन्द्रों को इस बारे निर्देश जारी किया गया है।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से राज्य में भारी बारिश के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यहां तक कि राज्य के कई जिलों के गावों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसके साथ ही मौसम की गंभीरता को देखते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार केयू की स्नातक स्नातकोत्तर व अभियांत्रिकी की परीक्षाओं को स्थगित करने का आदेश जारी किया गया है।

शिव नगर में गली का निर्माण शुरू

https://twitter.com/DiprHaryana/status/1678373266522791945?t=icQyLVPvK_Qeay-4KsibCg&s=08

इस आदेशानुसार सोमवार की सायकालीन परीक्षाएं व मंगलवार से गुरुवार तक (11 जुलाई से 13 जुलाई) प्रात: कालीन व सायकालीन दोनों सत्र की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है जबकि केयू की प्रवेश परीक्षाएं (KUK exam) पूर्व की भांति अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही आयोजित की जाएगी। इनमें किसी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

उक्त परीक्षाओं की अधिसूचना केयू वैबसाइट पर भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इन स्थगित परीक्षाओं को संचालित करने की अधिसूचना बाद में जारी की जाएगी। डॉ. सिंह ने बताया कि भारी बारिश के कारण कई मार्ग अवरूद्ध हो गए है जिस कारण परीक्षार्थियों को परीक्षा देने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए इन परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

विद्यार्थियों को अमूल फैक्ट्री के शैक्षणिक भ्रमण

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now