“मन की बात” में प्रधानमंत्री ने रेवाड़ी के इस दिव्यांग जवान के हौंसलों को किया सलाम

By Sahab Ram
On: September 26, 2021 5:28 PM
Follow Us:

“मन की बात” में प्रधानमंत्री ने रेवाड़ी के इस दिव्यांग जवान के हौंसलों को किया सलाम

माइन्स डिग्री के तापमान वाले ग्लेशियर की 15632 फुट ऊंची चोटी को फतह करने वाले रेवाड़ी के करोली निवासी हवलदार अजय कुमार यादव के हौंसलों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में जिक्र करके उनके हौसलों को सलाम किया है.  वहीँ कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने उनके गाँव पहुंचकर हवलदार अजय कुमार व उसके साथी चार सदस्यों का सम्मान किया है. विधायक लक्ष्मण ने कहा कि  ‘कौन कहता है कि आसमां में छेद नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों..’। यह कहावत क्षेत्र के गांव कारोली निवासी हवलदार अजय कुमार यादव एवं उनके साथियों ने चरितार्थ करके दिखाई है। दिव्यांगता को अभिशाप समझने वाले लोगों ये सभी पर्वतारोही प्रेरणास्त्रोत हैं। जिन्होंने सियाचिन ग्लेशियर फतह कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

सियाचिन ग्लेशियर पर फतह करने वाले इस दल में लद्दाख के लोबजंग चोसवाल, जम्मुकश्मीर  के इरफान अहमद वीर, उत्तराखंड के अक्षत रावत और कारोली के हवलदार दिव्यांग अजय कुमार सहित आठ लोग शामिल थे। जिन्होंने इस माइन्स डिग्री के तापमान वाले ग्लेशियर की 15632 फुट ऊंची चोटी को फतह करने में पांच दिन तथा उतरने में तीन दिन का समय लगाया। इनमे से चार लोग ही आज यहां पहुंच पाए, जिनका ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। उन्हें खुली जीप में बैठाकर गाजे-बाजे के साथ समारोह स्थल तक ले जाया गया। यहां कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने फूलमालाओं, लोई व स्मृति चिह्न के साथ-साथ आसपास के ग्रामीणों ने भी फूलमालाओं से लादकर जोरदार अभिनंदन किया।

इस मौके पर मौजूद भारी संख्या में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में इन दिव्यांगजनों के हौंसले को सलाम किया है। उन्होंने कहा कि इन सभी के हौसलों को देखकर यह कहा जा सकता है कि भविष्य में जो भी इन्होंने लक्ष्य रखा है, उसे ये अवश्य ही हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें जहां भी उनकी व सरकार के सहयोग की आवश्यकता होगी, वह अवश्य सहयोग के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी नशे की लत को छोडक़र मैदान की लत से जुड़ेंगे तो सफलता अवश्य हासिल करेगी। परमात्मा एक दरवाजे बंद करता है तो उसके चार रास्ते खोलता है। हिम्मत और हौंसला रखने वालों को सफलता अवश्य मिलती है। इन सभी दिव्यांगों ने अपनी दिव्यांगता को अपनी ताकत बनाया तथा विश्व कीर्तिमान स्थापित कर अपने क्षेत्र, गांव, जिले व देश का नाम रोशन किया है।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

इस दौरान कारोली गांव के ग्रामीणों ने कोसली विधायक के समक्ष स्टेडियम बनवाने की मांग रखी। जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी इस मांग को पूरा कराया जाएगा। इस मौके पर नाहड़ मंडल अध्यक्ष सरदार सिंह बहाला, प्रदीप महामंत्री, बाबूलाल उपाध्यक्ष, संजय लिसान, जितेंद्र नाहड़, रामोतार कारोली, योगेश सोनी, रविकांत, पूर्व सरपंच सूरत सिंह, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जसवंत, कारोली के पूर्व सरपंच रवि, रामपाल, रामौतार पंच, जिला सचिव भाजुयमो योगेश फतेहपुरी समेत काफी संख्या में कारोली तथा आसपास के गांवों के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment