RRB NTPC Results : रेलवे में नौकरी को लेकर छात्रों के आंदोलन के बाद अब PMO ने संभाली कमान

By Sahab Ram
On: January 29, 2022 6:44 AM
Follow Us:

RRB NTPC Results : रेलवे में नौकरी को लेकर छात्रों के आंदोलन के बाद अब PMO ने संभाली कमान

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी परीक्षा (एनटीपीसी) के नतीजों में धांधली के खिलाफ बिहार में छात्र संगठनों ने शुक्रवार को बिहार बंद किया। छात्रों के समर्थन में इस दौरान कई सियासी दल भी आगे आए और छात्रों की मांग का समर्थन किया। अब इस मुद्दे पर सियासत गरमाती दिख रही है। हालांकि छात्रों की तत्कालीन मांग रेलवे ने मान ली है। लेकिन अब इस मुद्दे पर सभी दल छात्रों के साथ दिखने की होड़ में जुटे हैं। सत्तारूढ़ जेडीयू और बीजेपी ने जहां पुलिस कार्रवाई और रेलवे मंत्रालय पर सवाल उठाया। वहीं, सरकार में सहयोगी मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) और जीतन मांझी की पार्टी ने शुक्रवार को स्टूडेंट की ओर से बुलाए गए बिहार बंद को समर्थन दे दिया।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जानिए क्या है छात्रो की मांगे

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि छात्रों का उत्तेजक होना परीक्षा प्रक्रिया और परिणाम में गड़बड़ी के विरुद्ध प्रतिक्रिया है। इसे लेकर जांच कमिटी बनाई गई है। छात्रों और उम्मीदवारों के साथ जल्द न्याय की उम्मीद करता हूं। उन्होंने कहा कि पटना में खान कोचिंग सहित अन्य कोचिंग संस्थान ऑनलाइन माध्यम से युवाओं का भविष्य निर्माण करते हैं। रेलवे और पुलिस इनके विरुद्ध दर्ज मुकदमों को वापस ले। वहीं, बीजेपी सांसद और राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने भी छात्रों का समर्थन करते हुए का कि मेरी राज्य के पुलिस प्रशासन से अपील है कि छात्रों पर दमन की कोई कार्रवाई न की जाए। छात्र कोई अपराधी नहीं हैं।

RRB NTPC Results : रेलवे में नौकरी को लेकर छात्रों के आंदोलन के बाद अब PMO ने संभाली कमान

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

पीएमओ ने रेल अधिकारियों के साथ की बैठक

सूत्रों के अनुसार, पीएमओ ने कई मसलों पर अपनी नाराजगी भी जताई और अधिकारियों से भविष्य में सचेत रहने को कहा। मीटिंग में पीएमओ के आला अधिकारियों के अलावा रेलवे मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे। रेलवे में बहाली को लेकर छात्र आंदोलन के बीच पीएमओ ने भी हस्तक्षेप किया। शुक्रवार को पीएमओ ने रेलवे अधिकारियों की तत्काल मीटिंग (PMO Meeting with Railway Officials) बुलाई। इसमें पिछले दस साल में तमाम भर्ती प्रक्रिया पर चर्चा हुई।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment