IGU: यूजी-पीजी में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर12 सितंबर कर दी गई है

By Sahab Ram
On: September 11, 2021 7:31 AM
Follow Us:

IGU: यूजी-पीजी में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर12 सितंबर कर दी गई है

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के शिक्षण विभागों में संचालित कोर्सों में दाखिले की अंतिम तिथि को लेकर दो दिन की राहत मिली है। तकनीकी कारणों से अंतिम तिथि विभिन्न यूजी-पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश को लेकर ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के लिए (एम.कॉम ऑनर्स 5 वर्ष सहित) के लिए 10 सितंबर से बढ़ाकर अब 12 सितंबर कर दी गई है। विद्यार्थी 12 सितंबर के दिन रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। हालांकि विश्वविद्यालय ने परीक्षा तिथियों के साथ ही एडमिट कार्ड जारी करने के शेड्यूल में किसी तरह के बदलाव की सूचना जारी नहीं की है। जो शेड्यूल पहले जारी किया गया था, अब भी उसी अनुसार प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

एम.सी.ए. , बी.टेक. सी.एस.ई. आवेदन जमा करने की तिथि में बदलाव नहीं
आईजीयू के रजिस्ट्रार की ओर से जारी किए गए नोटीफिकेशन में स्पष्ट किया है कि एम.सी.ए. के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि और बी.टेक. सी.एस.ई. कार्यक्रम की अंतिम तिथि में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके अलावा बी.फार्मेसी पाठ्यक्रम में प्रवेश हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा सोसायटी द्वारा किया जा रहा है। ऐसे में एजुकेशन सोसायटी और यह नोटिफिकेशन बी.फार्मेसी कोर्स से संबंधित नहीं है।

15 सितंबर से कर सकेंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड
रजिस्ट्रार ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए 15 सितंबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 20 सितंबर से प्रवेश परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसके बाद 23 सितंबर से प्रवेश परीक्षाओं के रिजल्ट भी जारी होना शुरू हो जाएंगे। उसके बाद फिजिकल काउंसलिंग शुरू हो जाएगी। अगर तीनों काउंसलिंग पूरी होने के बाद किसी कारणवश सीटें खाली रहती है तो 5 अक्टूबर को खाली सीटों की सूची जारी की जाएगी। खाली सीटों को ओपन काउंसलिंग के माध्यम से भरा जाएगा।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment