नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: February 24, 2022 2:31 PM
Follow Us:

नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

खोल थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग को भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी नाबालिग के गांव का ही रहने वाला है।

 

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

 

जांचकर्ता ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसकी 17 वर्षीय बेटी बारहवीं कक्षा की छात्रा है। 25 जनवरी की रात उनकी बेटी घर से लापता हो गई। शिकायत में गांव निवासी एक युवक पर अपनी बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की थी।

नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

पुलिस ने 22 फरवरी को नाबालिग को बरामद लिया। पुलिस द्वारा पीड़िता की काउंसलिंग भी कराई गई थी। मेडिकल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पोकसो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बुधवार की शाम को आरोपी युवक को गिरफ़्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।

 

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment