WMO की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में बढ़ रहा समुद्री जलस्तर, दुनिया के इन बड़े शहरों पर मंडरा रहा खतरा

By Sahab Ram
On: February 15, 2023 4:48 PM
Follow Us:

जिनेवा स्थित विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) द्वारा जारी एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत,चीन, बांग्लादेश और नीदरलैंड वैश्विक स्तर पर समुद्री जल स्तर में वृद्धि के उच्चतम खतरे का सामना कर रहे हैं।

जलवायु परिवर्तन है मुख्य कारण

इसी वजह से समुद्री किनारों पर बसे शहरों, बस्तियों के जलमग्न होने का खतरा मंडरा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक जलवायु परिवर्तन सूखे, बाढ़ और गर्मी की तीव्रता और गंभीरता में वृद्धि करेगा। समुद्र के स्तर में निरंतर वृद्धि से खाद्य सुरक्षा के लिए भी जोखिम बढ़ जाएगा।

Kal Ka Rashifal: कल कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

इन शहरो पर मंडरा रहा खतरा

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की रिपोर्ट ग्लोबल सी लेवल राइज एंड इम्पलिकेशन में कहा गया है कि विभिन्न महाद्वीपों के कई बड़े शहर समुद्री जल स्तर में वृद्धि के कारण डूबने के खतरे का सामना कर रहे हैं। इनमें शंघाई, ढाका, बैंकॉक, जकार्ता, मुंबई, मापुटो, लागोस, काहिरा, लंदन, कोपनहेगन, न्यूयॉर्क, लॉस एंजेलिस, ब्यूनस आयर्स, सैंटियागो शामिल हैं।

कितना बढ़ा समुद्र का जलस्तर ?

केवल इतना ही नहीं, WMO ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि साल 1901 और 2018 के बीच वैश्विक औसत समुद्र स्तर में 0.20 मीटर की वृद्धि हुई वहीं 2006 और 2018 के बीच प्रतिवर्ष 3.7 मिलीमीटर की वृद्धि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार समुद्र के स्तर में वृद्धि पूरे विश्व में एक समान नहीं है और क्षेत्रीय रूप से भिन्न होती है। हालांकि समुद्र का स्तर लगातार बढ़ रहा है।

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price: सातवें आसमान से गिरे सोने के भाव, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

 

Hansi District Village List
Hansi District Village List: हरियाणा के हांसी जिले के 110 गांवों की लिस्ट, फटाफट हिंदी में पढ़े पूरी जानकारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now