हत्या के मामले में आजीवन सजा का फरार आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: January 22, 2022 12:48 PM
Follow Us:

हत्या के मामले में आजीवन सजा का फरार आरोपी गिरफ्तार

अपराध अनुसंधान शाखा रेवाड़ी पुलिस ने अतिरिक्त एवं जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत द्वारा आजीवन सजा पाए हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहर की धारूहेड़ा चुंगी वाल्मीकि बस्ती निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है। आरोपी को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।

 

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

 

जांच अधिकारी ने बताया कि शहर थाना पुलिस ने 2017 में दुर्गा कॉलोनी निवासी देवेंद्र की शिकायत पर हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह अपने साथी नई आबादी निवासी संजय उर्फ चवन्नी के साथ मोटरसाइकिल से धारूहेड़ा चुंगी से पुरानी तहसील की तरफ जा रहे थे। रास्ते में सुनील, योगेश उर्फ भोटा, तन्नू, अरुण के अतिरिक्त पवन, चेतन व सन्नी खड़े थे हुए। आरोप था कि उन्होंने दोनों पर गोली चला दी थी। दोनों गोली से बाल-बाल बच गए थे। गोली से बचने के बाद सभी ने लोहे की राड व सरियों से हमला कर दिया था और दोनों के साथ जम कर मारपीट की थी। वारदात में नई आबादी निवासी संजय उर्फ चवन्नी की मौत हो गई थी। शहर थाना पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

 

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

 

शहर पुलिस की तरफ से इस मामले में जांच के बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में चालान पेश किया था। सेशन जज सरताज बासवाना की अदालत ने 18 नवंबर को आरोपी सुनील कुमार सहित अन्य 6 आरोपियों को दोषी करार दिया था। दोषी करार देने के बाद आरोपी सुनील अदालत से फरार हो गया था। इसके बाद अदालत ने उसे 24 नवंबर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने के बाद जांच करते हुए आरोपी का सुराग लगाते हुए उसे शुक्रवार की शाम को कोर्ट के समीप से गिरफ्तार कर लिया।

 

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment