Aaj Ka Rashifal: आज सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा साल का आखिरी रविवार, देखें अपना राशिफल

By Sahab Ram
On: December 28, 2025 12:15 AM
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal: आज सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा साल का आखिरी रविवार

Aaj Ka Rashifal: आज 28 दिसंबर को रविवार का दिन है। आज सभी राशियों के लिए साल का आखिरी रविवार कैसा रहने वाला है। 28 दिसंबर रविवार के दिन वाशी योग का बेहद ही शुभ संयोग बनेगा। दरअसल, सूर्य से द्वादश भाव में यानी वृश्चिक राशि में बुध के गोचर करने से वाशी योग बनेगा।

आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल।

मेष राशि का आज का राशिफल

ज्योतिष की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में सफलता और मान सम्मान दिलाने वाला रहेगा। जोखिम पूर्ण कार्य करने में आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। साझेदारी वाले कार्यों में आपका प्रभाव बढ़ेगा। धन संपत्ति के मामले में दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा। कामकाज की बेहतरी के लिए गुप्त योजनाएं बनाएंगे।

वृषभ राशि का आज का राशिफल

ज्योतिष की गणना के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के मन में भ्रम की स्थिति रहेगी। अनावश्यक चिंताओं से परेशान रहेगी। प्रतिद्वंदीयों के आगे निकलने का खौफ मन में रहेगा। व्यवसाय की बेहतरी के लिए गए प्रयास निरर्थक रहेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य है। खर्चों की अधिकता मन को परेशान करेगी।

मिथुन राशि का आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: आज 24 दिसंबर को सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जाने अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

ज्योतिष की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के जातक अपने रोजमर्रा की जिंदगी से अलग हटकर मौज मस्ती की तरफ अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। छुट्टी के दिन का सदुपयोग अपनी ऊर्जा को पुनर्जीवित करने के लिए करना चाहेंगे। अनावश्यक कागजों को हटाकर फाइलिंग के काम पर ध्यान दें। खर्चों काफी ज्यादा रहने वाले हैं। मामा पक्ष पर धन खर्च करने की संभावना भी बनती है।

कर्क राशि का आज का राशिफल

ज्योतिष की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातकों के लिए दिन काफी इच्छापूर्ति वाला दिन रहेगा। कामकाज के साथ जिंदगी के मजे भी लेंगे। इसलिए ऐसे सभी काम जिन्हें आप लंबे समय से करना चाह रहे थे, उसे करने के लिए यह बहुत ही उपयुक्त समय है। धन संपत्ति के मामले में भी दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा।

सिंह राशि का आज का राशिफल

ज्योतिष बता रहे हैं कि सिंह राशि के जातक कामकाज को लेकर थोड़ा भ्रमित हो सकते हैं। अपने भ्रम को दूर करने के लिए ज्यादा से ज्यादा ज्ञान प्राप्त करने की कोशिश करें। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। धन संबंधी मामलों में दिन सामान्य रहेगा। ब्याज से धन लाभ होने की संभावना भी बनती है।

कन्या राशि का आज का राशिफल

ज्योतिष की गणना के अनुसार, कन्या राशि के जातकों के मन में कोई न कोई शंका रहेगी। भूमि ज्यादाद संबंधित विवाद में आपको लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। मन को शांत रखकर अपने काम में ध्यान लगाएं। रुपए पैसों के मामले में दिन अनुकूल है। कमाई के नए साधन तलाशने पर भी फोकस रहेगा।

Aaj Ka Rashifal: आज इन राशि वालों को मिलेगा नौकरी में प्रमोशन, जानें आज का राशिफल

तुला राशि का आज का राशिफल

ज्योतिष की गणना के अनुसार, तुला राशि के जातकों के व्यापार के लिए दिन बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। अपने पराक्रम प्रदर्शन से उम्मीद से ज्यादा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आज आप उन्हें भी पूरा करने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक लिहाज से धन संपत्ति बढ़ाने वाला दिन है।

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

ज्योतिष की गणना के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों को फिजूल वाद विवाद से बचें। किसी भी बात पर जरूरत से ज्यादा नकारात्मक प्रतिक्रिया देना आपके मुश्किल में डाल सकता है। आज केवल अपने रूटीन के कामों पर फोकस रखें। स्वास्थ्य मामले पर धन खर्च होने की संभावना है।

धनु राशि का आज का राशिफल

ज्योतिष की गणना के अनुसार, धनु राशि के जातकों के कामकाज के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। थोड़े काम के बाद आराम करने में अपना साथ समय व्यतीत करना पसंद करेंगे। साथ ही आज आप बहुत एक्टिव रह सकते हैं। रुपयो पैसों के मामले में दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। संतान संबंधित खर्चे सामने आ सकते हैं।

मकर राशि का आज का राशिफल

Kal Ka Rashifal: कल कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

ज्योतिष की गणना के अनुसार, मकर राशि के जातक मानसिक रुप से आज परेशान रह सकते हैं। तेजी से अपने सभी कामों को पूरा कर लेंगे। परेशानी आएगी तुरंत आप सभी मुश्किलों से आसानी से बेहतर आ जाएंगे। आर्थिक लिहाज से भाग्य पूरी तरह आपके समर्थन में है। धन समृद्धि बढ़ाने के लिए निवेश का योग बनता है।

कुंभ राशि का आज का राशिफल

ज्योतिष की गणना के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के पुराने विवाद किसी रिश्तेदार की मदद से हल हो जाएंगे। आपका सकारात्मक रवैया समस्याओं को हल बनेगा। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। सेहत से जुड़े हुए खर्चे सामने आ सकते हैं।

मीन राशि का आज का राशिफल

ज्योतिष की गणना बता रही है कि मीन राशि के जातकों को आज किसी न किसी बात को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा। तनाव पर काबू पाने में आप सफल रहेंगे साथ ही आप अपनी सभी टारगेट आसानी से हासिल कर लेंगे। कामकाज को संभालने में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। निकटजनों की सहायता लेने से लाभ होगा। सुख समृद्धि के साधन जुटाने पर धन खर्च करेंगे।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment