फल और सब्जियों के दामो में फिर हुई बढ़ोतरी,जाने आज के दाम

By Sahab Ram
On: April 13, 2022 6:08 AM
Follow Us:

पेट्रोल और डीजल के दामो में लगातार बढ़ोतरी के साथ-साथ अब फल और सब्जियों के दामो में भी बढोतरी हो रही है. रोज़ाना ही सब्जियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं जिसके कारण लोगों के किचन का बजट बिगड़ रहा है. लोगों का कहना है कि महंगाई आसमान छूती जा रही है.गर्मियों के मौसम में लोग नींबू की शिकंजी और आम खाना पसंद करते हैं. लेकिन अभी नींबू और आम दोनों की कीमत 250 रूपये प्रति किलो तक चल रहे हैं.

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

क्षेत्रीय स्तर पर नींबू का उत्पादन कम होने के कारण नींबू की आपूर्ति मद्रास से हो रही है. और इस वजह से कीमतों में बड़ा असर देखने को मिला है. वहीं पेट्रोलियम पदार्थों में भी वृद्धि हुई है जिसकी वजह से माल भाड़े में बढ़ोतरी हुई इस वजह से भी नींबू के दाम बढ़े हैं.

नींबू और आम के दाम बढ़ने के कारण दुकानों पर शिकंजी और मैंगो शेक के भी दाम बढ़ गए हैं. मैंगो शेक का छोटा ग्लास 70 रूपये और बड़ा ग्लास 100 रूपये का मिल रहा है. वहीं शिकंजी 20 रूपये से बढ़कर 40 रूपये हो गई है. सब्ज़ी विक्रेताओं का कहना है कि आपूर्ति में कमी के कारण नींबू के दाम और बढ़ सकते हैं.

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

सब्जियां बहुत महंगी होती जा रही हैं. सोमवार को  नींबू 250 रूपये, लहसुन 100 रूपये, अदरक 60 रूपये, मिर्च 60 रूपये, शिमला मिर्च 60 रूपये, टिंडा 50 रूपये, भिंडी 70 रूपये, सीताफल 30 रूपये, करेला 45 रूपये, पुदीना 80 रूपये, और पालक 20 रूपये प्रति किलो हैं. वहीं फलों की बात करें तो आम 250 रुपए, सेब 150 रूपये, पपीता 40 रूपये, अनार 80 रूपये, कीवी 25 रूपये नग, संतरा 80 रूपए और तरबूज 25 रूपये किलो हैं.

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment