हरियाणा रोडवेज में महंगा हो सकता है सफ़र करना,क्या है वजह

By Sahab Ram
On: April 21, 2022 1:20 PM
Follow Us:

दरअसल डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों का असर हरियाणा रोड़वेज पर भी देखने को मिल रहा है. डीजल की बढ़ी कीमतों से रोड़वेज का 3 रुपए प्रति किलोमीटर घाटा बढ़ गया है. पहले ही कोरोना के चलते आर्थिक मंदी की मार झेल रहे रोड़वेज विभाग का घाटा 752 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है. परिवहन मंत्री ने कहा है कि यदि डीजल के दाम इसी तरह बढ़ते रहे तो बस का किराया बढ़ाने के अलावा कोई और आप्शन नहीं है.

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

किलोमीटर स्कीम

मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि इसके विपरित किलोमीटर स्कीम के तहत चल रही बसों की आमदनी 35 रुपए प्रति किलोमीटर आ रही है. ऐसे में इस स्थिति को मद्देनजर रखते हुए किलोमीटर स्कीम के तहत एक हजार नई बसें रोड़वेज के बेड़े में शामिल करने पर विचार किया जा रहा है. जल्द ही इन बसों को लेकर टेंडर जारी किया जाएगा.

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

वहीं रोड़वेज विभाग में कर्मचारियों की कमी को लेकर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि नए चालक व परिचालकों की नियमित भर्ती के साथ कौशल विकास निगम के तहत भी भर्तियां की जाएगी. कौशल विकास निगम के पोर्टल पर इसको लेकर रजिस्ट्रेशन करवाया गया है. वहीं कोरोना संक्रमण मामलों की संख्या का आंकड़ा बढ़ने पर परिवहन मंत्री ने बसों में सावधानी बरतने को कहा है.

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment