हरियाणा में नही होगी अब बिजली की समस्या,सीएम कर रहे बिजली कंपनियों से बातचीत

By Sahab Ram
On: April 22, 2022 10:00 AM
Follow Us:

बता दें कि पिछले दिनों लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण बिजली की खपत में भी इजाफा हुआ है. इस कारण राज्य की कई जगहों पर बिजली का संकट देखने को मिल रहा है. जिला जनसंपर्क एवं शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद खट्टर ने कहा कि सरकार बिजली की किल्लत से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. उनका कहना था कि बिजली कंपनियों के साथ बातचीत हो चुकी है और इस संबंध में जल्द ही उनके साथ बैठक की जाएगी. उनका यह भी कहना था कि जल्द ही बिजली से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का समाधन ढूंढ लिया जाएगा.

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

वहीं जनसंपर्क एवं शिकायत निवारण समिति की बैठक के दौरान खट्टर ने अन्य मुद्दों पर भी बातचीत की. राज्य में कानून व्यवस्था पर सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी राज्य सरकार निवेशकों के साथ बातचीत करती है, तो वे इसके लिए राज्य की प्रशंसा करते हैं. उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में बेहतर कानून व्यवस्था के कारण गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और झज्जर जिलों में निवेशकों की संख्या बढ़ रही है.

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

भ्रष्टाचार के मामलों पर खट्टर ने कहा कि राज्य के सभी छह संभागों में संभागीय सतर्कता ब्यूरो के गठन के साथ सतर्कता ब्यूरो को मजबूत किया गया है. इसके अलावा प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना केसेज को देखते हुए उन्होंने लोगों से कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया. साथ ही सार्वजनिक स्थानों एवं कार्यालयों में मास्क पहनने के लिए भी कहा ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके.

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment