HSSC ने बदले भर्ती नियम:अब जाति प्रमाण पत्र जमा न कराने वाले अभ्यर्थी सामान्य श्रेणी में मान्य होंगे

By Sahab Ram
On: April 23, 2022 10:20 AM
Follow Us:

HSSC ने (हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग) ने भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब अनुसूचित जाति (एससी) और पिछड़ा वर्ग (बीसी) के अभ्यर्थी जाति प्रमाणपत्र जमा न कराने पर उन्हें सामान्य श्रेणी में मान्य किया जाएगा। अतिरिक्त अंकों के लिए दावा करने वाले अभ्यर्थी अगर दस्तावेज जांच के समय पिता की मौत का प्रमाणपत्र जमा नहीं करा पाएंगे तो उनका आवेदन भी सामान्य श्रेणी में ही माना जाएगा। 

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

इसी प्रकार विधवा महिला को भी छूट दी गई है, वे पति की मृत्यु का प्रमाणपत्र बाद में जमा करा सकती हैं। अभ्यर्थियों के सामने आ रही समस्याओं को देखते हुए आयोग ने यह सुधारात्मक फैसले लिए हैं। भविष्य में सभी भर्तियों में यह लागू होंगे। इतना ही नहीं, आयोग ने एक व्हाट्सएप नंबर जारी करने का फैसला लिया है, इस पर आने वाली शिकायतों का जवाब 24 घंटे में दिया जाएगा। मामले को संबंधित ब्रांच में भेजकर समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा। 

फॉर्म में गलतियाँ सही करने के लिए मिलेगा एक सप्ताह

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

फार्म भरने की अंतिम तिथि के बाद भी अभ्यर्थी फार्म की गलतियों को एक सप्ताह बाद तक सुधार सकेंगे। किसी ने फार्म में गलती कर दी है या कोई प्रमाणपत्र अपलोड करना रह गया है तो उसके पास एक सप्ताह का समय होगा। आयोग की वेबसाइट पर जाकर गलती को ठीक किया जा सकेगा। इससे पहले, अंतिम तिथि के बाद कोई मौका नहीं मिलता था और गलती होने पर फार्म रद्द कर दिया जाता था।  
 

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमेन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि अभ्यर्थियों की समस्याओं को दूर करने के लिए ये फैसले लिए हैं। हमारा प्रयास है कि आयोग की कार्यप्रणाली आसान और अभ्यर्थियों के लिए सहयोगात्मक हो। पहले मामूली गलती या किसी प्रमाणपत्र के नहीं दिखाने पर आवेदन रद्द कर दिया जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जल्द ही एक व्हाट्स एप नंबर भी जारी किया जाएगा। इस पर अभ्यर्थी अपनी समस्या भेज सकेंगे। खुद चेयरमैन और सचिव इसकी निगरानी करेंगे।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment