खुशखबरी: हरियाणा में अब 18 से 59 वर्ष के लोगों को मुफ्त लगेगी बूस्टर डोज

By Sahab Ram
On: April 25, 2022 12:55 PM
Follow Us:

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में उक्त आयु वर्ग के लगभग 1.2 करोड़ लाभार्थी हैं। जिनको यह खुराक अभी लगनी बाकि है बताया जा रहा है कि इस पर लगभग 300 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा, जिसे राज्य द्वारा कोविड राहत कोष से वहन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अब तक कुल 2 करोड़ 33 लाख से अधिक लोगों को कोविड रोधी वैक्सीन की पहली खुराक और करीब 1 करोड़ 88 लाख को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी है। साथ ही, राज्य में अब तक करीब 3,71,700 बूस्टर डोज दी जा चुकी है।
 

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

मनोहर लाल ने कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए लोगों से मास्क पहनने की अपील की है तथा बार-बार हाथ धोने जैसी सावधानियों का पालन करने का भी अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सबसे बड़ा हथियार है। कोरोना से लड़ने का दूसरा हथियार टीकाकरण है।

आपको बता दे कि कोरोना के  नए केसों की बात करें तो गुरुग्राम में 331, फरीदाबाद में 72, हिसार में पांच, सोनीपत में चार, रोहतक में चार, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, कैथल में एक-एक नया मरीज मिला है। शेष 15 जिलों में एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment